सोनभद्र

भारत सरकार के स्वच्छ मिशन को पलीता लगा रहे रामगढ़ के नियुक्त सफाई कर्मचारी

रामगढ़ सोनभद्र अरविंद गुप्ता

चतरा क्षेत्र के ग्राम पंचायत रामगढ़ मे शासन की मंशा के अनुसार 3 सफाई कर्मचारी की नियुक्ति रामगढ़ में की गई है इसके बावजूद भी रामगढ़ मे सफाई का कार्य नहीं किया जा रहा है रामगढ़ में हर एरिया में जगह जगह कूड़ा कचरा गंदगी का अम्बार लगा हुआ है सफाई कर्मचारी ड्यूटी पर दिखते ही नही हैं ड्यूटी से नदारद रहते हैं ग्रामीणों ने बताया कि सफाई कर्मचारी आते ही नहीं है काम करने रामगढ़ ग्रामीण एरिया में नाली पूरी तरह से जाम होकरके नाली का कचरा नाली से बाहर बहरहां है रामगढ़ में निवास करने वालों के घर के बाहर सड़ी हुई बज बजाती हुई नाली बह रही है और इससे भयानक रोग फैलने की स्थिति बनी हुई है रामगढ मे जिस एरिया में नाली सड़ के गंदगी बदबू दे रहा है उस एरिया मे आना जाना दुश्वार हो गया है ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार कहने के बावजूद भी नाली का सफाई नहीं किया जा रहा है और इतनी बदबू दे रही है कि रहना दुश्वार हो गया है और मच्छरों का तेजी से संख्या बढ़ रही जिससे भयानक रोग की स्थिति होने की संभावना है रामगढ के क्षेत्र पंचायत सदस्य राजा ने बताया की जनता के चुने हुए प्रतिनिधि हम भी हैं हमारी कोई सुनता ही नहीं है सफाई कर्मी को साफ करने के लिए मेरे द्वारा कहा गया लेकिन वह साफ मना कर दिया कि मैं साफ नहीं करूंगा सफाई कर्मचारी से बात करने पर बताएं कि हमको मना किया जाता है कि साफ मत करिए आखिर कौन इतना दबंग व्यक्ति है की शासन के मंशा के अनुसार नियुक्त होने के बावजूद भी सफाई करने से मना कर रहा है आखिर में सरकार किसलिए नियुक्ति की है और सरकार के पैसे का दुरुपयोग किया जा रहा है इस संबंध में एडियो पंचायत चतरा सुधारक राम से सेल फोन से बात करने पर उन्होंने बताया कि शासन के द्वारा सफाई कर्मचारियों को सफाई करने के लिए ही नियुक्त किया गया है यदि सफाई नहीं करता है तो गलत है इस संबंध में मैं जांच कर रहा हूं और कार्यवाही करूंगा सफाई कर्मियों की मनमानी से रामगढ़ के ग्रामीणों में आक्रोश देखा जा रहा है ग्रामीणों ने जिलाधिकारी का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराया है

Arvind Gupta

अरविंद गुप्ता पन्नूगंज निवासी है। कुछ कर गुजरने की ललक के कारण कम समय मे ही अरविंद गुप्ता जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
म्योरपुर मे बालिका हत्याकांड का हुआ खुलासा रिश्ते मे मामा ने किया हत्या मुठभेड़ मे पैर मे लगा गोली आर... एक्शन मोड मे सत्येंद्र राय फुट मार्च कर लोगों को नशे के प्रति जागरूक किया अधिवक्ताओं का हित सर्वोपरि - विनोद पांडेय मारकुंडी मे जन आक्रोश रैली पदयात्रा निकली महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी करने वाले तीन शोहदे अलग-अलग क्षेत्रों से गिरफ्तार मेडिकल कालेज गुंडा टाईप के डाक्टरो व दलालो का अड्डा - संदीप मिश्रा बेटियां प्रतिभाशाली होती हैं, उनकी शिक्षा जरूरी - ऋतु सिंह पटेल राबर्ट्सगंज बाजार में जाम पर छिड़ी बहस ई रिक्शा नहीं अतिक्रमण है असली वजह राजेश सिंह और साइबर टीम के अथक प्रयास से ठगी के 25 हजार पीड़ित को वापस कराया अनियंत्रित पीकअप ने बाइक सवार को रौंदा रिफर
Download App