सोनभद्र

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय प्रकरण मामले में त्रिस्तरीय जांच टीम ने मामले की पड़ताल की

बभनी/सोनभद्र (मु कलाम) बैग लेकर जा रहे होमगार्ड को कुछ ग्रामीणों ने बभनी मोड़ पर पकड़ लिया। होमगार्ड द्वारा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के वार्डेन का बताकर वहां से भाग निकला।मामले के बावत खण्ड शिक्षाधिकारियों की त्रिस्तरीय टीम ने सोमवार को मामले की जांच की।

विकास खंड में संचालित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय संचालित होता है।शनिवार को सामान से भरा बैग को ले जा रहे होमगार्ड को ग्रामीणों ने पकड़ा लिया था।बभनी मोड़ पहुंचा तो ग्रामीणों ने बैग सहित होमगार्ड को पकड़ा तो उसने वार्डेन का बैग बताकर वहां से भाग गया। ग्रामीणों ने इसकी विडियो भी बनाया और वायरल कर दिया। सोमवार जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के निर्देश पर खंड शिक्षा अधिकारी बभनी बृजेश कुमार सिंह,खंड शिक्षा अधिकारी म्योरपुर देवमणि पांडेय तथा खंड शिक्षा अधिकारी दुद्धी महेंद्र कुमार मौर्य त्रिस्तरीय टीम ने कस्तूरबा विद्यालय प्रकरण की जांच की पकड़े गये बैग को ग्रामीणों के समक्ष खोला गया।बैग में अरहर की दाल, सेनेटरी नेपकिन 45 पैकेट, बिस्कुट 10 पैकेट, सब्जी मशाला बडा दो पैकेट, आंवला तेल 12 पीस, कोलगेट पेस्ट 14 पीस,वाटिका सैंपू बड़ा पांच पीस,बोरोप्लस दो पीस,बोरोलीन दो पीस,जीरा,पंचफोरन,काबली चना,चीनी, नमकीन बड़ा दो पैकेट तथा रिफाइंड निकला।जांच टीम ने इस बावत वार्डेन ,चपरासी,एंव होमगार्ड से पूछताछ कर उनके बयान दर्ज किया।इस दौरान मुकेश कुशवाहा ने ग्रामीणों के साथ पूरे प्रकरण की शिकायती पत्र भी दिया और निष्पक्ष जांच की मांग की।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान