सोनभद्र

मनोज सिंह ने मनोहर लाल खट्टर का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने से संबंधित प्रकरण में वांछित 2 आरोपी को किया गिरफ्तार

पन्नूगंज/सोनभद्र (अरविंद गुप्ता) मनोज सिंह ने मनोहर लाल खट्टर का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने से संबंधित प्रकरण में वांछित 2 आरोपी को किया गिरफ्तार। पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह द्वारा वांछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पर्यवेक्षण में थाना पन्नूगंज पुलिस द्वारा मुकदमा अपराध संख्या 38/2023 धारा 419, 420, 468, 471, भादवि व 66(सी), 66(डी) आई.टी एक्ट में वांछित 02 नफर अभियुक्तगण 01.आकाश पुत्र बलिराम निवासी खैरा बाजार, थाना सोहरतगढ, जनपद सिद्धार्थनगर उम्र लगभग 19 वर्ष को ग्राम कोटिया बाजार, थाना सोहरतगढ, जनपद सिद्धार्थनगर से 02. हरे कृष्णा पुत्र राजेश कुमार निवासी-ग्राम परसौजा थाना पहाडी जनपद चित्रकूट उम्र लगभग 22 वर्ष को थाना हाजा से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपी का विवरण
01. आकाश पुत्र बलिराम, निवासी-खैरा बाजार, थाना सोहरतगढ, जनपद सिद्धार्थनगर उम्र लगभग 19 वर्ष ।
02. हरे कृष्णा पुत्र राजेश कुमार, निवासी-ग्राम परसौजा, थाना पहाड़ी, जनपद चित्रकूट उम्र लगभग 22 वर्ष ।

बरामदगी का विवरण
01. घटना में प्रयुक्त तीन अदद मोबाइल ।

गिरफ्तार करने वाली टीम
01. प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार, थाना पन्नूगंज, जनपद सोनभद्र ।
02. प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र सिंह, थाना करमा, जनपद सोनभद्र ।
03. उ0नि0 आत्माराम यादव, थाना पन्नूगंज, जनपद सोनभद्र ।
04. हे0का0 सौरभ राय सर्विलांस सेल, जनपद सोनभद्र ।
05. हे0का0 सतीश पटेल, एस0ओ0जी टीम, जनपद सोनभद्र ।
06. हे0का0 विवेक कुमार यादव, थाना पन्नूगंज, जनपद सोनभद्र ।

Arvind Gupta

अरविंद गुप्ता पन्नूगंज निवासी है। कुछ कर गुजरने की ललक के कारण कम समय मे ही अरविंद गुप्ता जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
अनपरा मे ऐतिहासिक महावीरी शोभायात्रा निकला कुएं में गिरने से युवक की मौत, परिजनों में कोहराम Sonbhadra News: कलयुगी पिता पर बेटी ने लगाया बलात्कार का आरोप अखिलेश मिश्रा ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी ... धूमधाम से मना सीआईएसएफ रिहन्द का 57वां स्थापना दिवससमारोह रिलायंस पावर ने शगुफ्ता मोबिन को किया सम्मानित संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप आठ माह से मानदेय न मिलने पर भड़के मनरेगा कर्मचारी, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन विरेंद्र विक्रम सिंह बने सहसो के नये इंस्पेक्टर बोले बालू का अवैध परिवहन,मिट्टी खनन करने वालो की खैर... स्थानीय दी बार एसोसिएशन का चुनाव संपन्न सोमवार को ‘सम्भव’ जनसुनवाई दिवस का आयोजन 10 शिकायतों का मौके पर निस्तारण
Download App