सोनभद्र

संविदा लाइन कर्मी 11000 करंट की चपेट में आने से हुआ घायल

पन्नूगंज/सोनभद्र (अरविंद गुप्ता) माची थाना क्षेत्र अंतर्गत नगवा बंधे पर कार्य कर रहा संविदा कर्मी अचानक विद्युत आपूर्ति प्रारंभ होने से करेंट की चपेट में आने से झुलस गया और पोल से गिरकर घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों द्वारा उसे जिला अस्पताल ले जाकर उपचार कराया गया। वही मौके से जीएमटी के कर्मी फरार हो गए।

भुक्तभोगी राजेश पुत्र रामखेलावन निवासी केवटम (विकासखंड नगवा) जो संविदा पर कार्यरत हैं जीएमटी के द्वारा नगवा बांध पर बीते रविवार को विद्युत पोल पर तार जोड़ने के लिए निर्देशित किया गया था। जब तार जोड़ने लगा उसी समय विद्युत आपूर्ति प्रारंभ हो गई जिससे संविदा कर्मी करेंट से झुलस गया और पोल से नीचे गिरकर बेहोश हो गया ।
तत्काल जीएमटी के द्वारा उसे पीएचसी चतरा तियरा ले जाया गया। जहां उपचार के पश्चात उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया ।
सूचना पर परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए।
घायल संविदा कर्मी का कहना है कि जीएमटी द्वारा रविवार छुट्टी के दिन भी कार्य कराया गया। जबकि मुझे मीटर लगाने हेतु कहा गया था और मुझसे विद्युत पोल पर चढ़कर तार जोड़ने का कार्य कराया जाने लगा तभी यह अनहोनी हो गई। जीएमटी कर्मियों की संवेदनहीनता देखिए कि तियरा हॉस्पिटल पर पहुंचाने के पश्चात वहां से खिसक गए।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान