सोनभद्र

हिण्डाल्को में 16वें वार्षिक मेडिकल कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ

रेणुकूट।(सोनभद्र)
जी.के.मदान
शनिवार दिनांक 4 मार्च को हिण्डाल्को अस्पताल में 16वें वार्षिक मेडिकल कॉन्फ्रेंस का विधिवत शुभारंभ हुआ। प्रारंभ में हिण्डाल्को अस्पताल के सीएमाओ डॉ. भास्कर दत्ता ने सभी वरिष्ठ अधिकारियों, बाहर से पधारे मेडिकल विशेषज्ञों एवं अस्तपाल के चिकित्सकों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि हिण्डाल्को क्लस्टर के सीओओ श्री एन. नागेश ने विशिष्टि अतिथि हिण्डाल्को क्लस्टर एचआर हेड श्री जसबीर सिंह, डॉ.. भास्कर दत्ता, बी.एम. बिड़ला हार्ट रिसर्च सेंटर कोलकाता से पधारे वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ एवं शल्य चिकित्सका डॉ.. मनोज डागा एवं पूर्वाचंल नेत्रालय एवं रेटीना केयर सेंटर वाराणसी से पधारे नेत्र चिकित्सक डॉ.. अखिलेश पाण्डेय व अन्य चिकित्सकों के साथ विधिवत दीप प्रज्जवलित करके कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ किया। इस अवसर पर श्री नागेश ने कहा कि हृदय और नेत्र दोनो ही हमारे शरीर के बहुत महत्वपूर्ण अंग है और इस कॉन्फ्रेंस के दौरान आयोजित हो रहे वर्कशॉप में बाहर से पधारे विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा यहां के हृदय एवं नेत्र रोगियों की जांच की जा रही है वह यहां के निवासियों के लिए अत्यंत लाभदायक है।
श्री जसबरी सिंह ने कहा कि हिण्डाल्को अस्पताल और सीएसआर की टीम यहां के सुदूरवर्ती गांवों में तथा रेणुकूट क्षेत्र में समय पर मेडिकल कैम्प का आयोजन कर उन्हें नेत्र शल्य चिकित्सा से लेकर विभिन्न रोगों के इलाज में जो लाभ पहुंचा रही है वह अनुकरणीय है और इसी कारण यहां के लोग और सुदूरवर्ती गांव के लोग हिण्डाल्को से और भी विशेष जुड़ाव महसूस करते हैं।
इस अवसर पर डॉ.. मनोज डागा एवं डॉ.. अखिलेश पाण्डेय ने क्रमशः हृदय रोग एवं विटेरो रेटिनल डीजीज़ के निवारण एवं उपचार के क्षेत्र में हुई प्रगति की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान डॉ.. भास्कर दत्ता ने डॉ.. डागा एवं डॉ.. अखिलेश पाण्डेय को शाला ओढ़ा कर अभिनंदन किया वही प्रारंभ में डॉ.. अजय गुगलानी ने श्री नागेश को, डॉ. प्रेमलता यादव ने श्री जसबीर सिंह को डॉ. राकेश शर्मा ने डॉ. भास्कर दत्ता को डॉ. नीलम त्रिपाठी ने डॉ.. मनोज डागा को तथा डॉ. अमिय ने डॉ.. अखिलेष पाण्डेय को गुलदश्ता भेंट कर अभिनंदन किया।
कार्यक्रम का संचालन हिण्डाल्को अस्पताल के नेत्र चिकित्सक डॉ.. हारिश अंसारी ने किया। कार्यक्रम के दौरान हिण्डाल्को अस्पताल के समस्त चिकित्सक एवं पैरा मेडिकल स्टाफ उपस्थित रहा। रविवार दिनांक 5 मार्च को कॉन्फ्रेंस के अंतिम दिन बाहर से पधारे विभिन्न चिकित्सा विशेषज्ञ अपने-अपने प्रपत्र प्रस्तुत करेंगे।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
रायपुर पुलिस की बड़ी सफलता पूर्व में हुई पुलिस मुठभेड़ के दौरान फरार 25000 का इनामिया गौ तस्कर गिरफ्... मारपीट और अमानवीय कृत्य के मामले में बड़ी कार्रवाई, 10 आरोपी गिरफ्तार करकच्छी गांव में युवक को अर्धनग्न कर गांव में घुमाया जल जीवन मिशन की कार्यदायी संस्था जीवीपीआर ने जल अर्पण कार्यक्रम का किया आयोजन 15 दिनों से खराब पड़ा 16 केवीए का ट्रांसफार्मर, अंधेरे में रात गुजार रहे ग्रामीण गरीब मजलुमो की आवाज बने संदीप मिश्रा जान दे देंगे, जमीन नहीं देंगे विंध्य एक्सप्रेस वे के विरोध में ... आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख तक निःशुल्क इलाज की सुविधा पुश्तैनी क्यारी में धान की रोपाई से रोका, एसडीएम से लगाई न्याय की गुहार *तीन दिवसीय जोनल खेल प्रतियोगिता का हुआ भव्य समापन* शांति भंग होने की आंशका में तीन लोगो पर पुलिस ने कसा शिकंजा
Download App