सोनभद्र

नुक्कड़़ नाटक के जरिए ग्राम पंचायत ही है अपनी सरकार बनाने का दिया जा रहा है संदेश

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

ग्राम पंचायत – अपनी सरकार का संदेश देने के लिए बनवासी सेवा आश्रम प्रशिक्षत टीम के माध्यम से नुक्कड़ नाटक “आओ खोजे.. “अपनी सरकार” का आयोजन कर रहा है। पिछले दिनों नुक्कड़ नाटक टीम का विशेषज्ञ प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के बाद मनबसा, कटौन्धी, गोविन्दपुर, रनटोला, किरवानी व खैराही आश्रम मोड़ बाजार में नुक्कड़ नाटक कलाकारों ने अपने अभिव्यक्ति संदेशों कलाओं व गीतों से ग्राम पंचायत सरकार संदेश दिया गया। नुक्कड़ नाटक में कहा गया है कि देश के

आजादी के समय ही गांधीजी का सपना था देश के साथ गांव भी आजाद हो। गांव अपना खुद निर्णय, क्रियान्वन व कार्य करें। सविधान में तीन सरकारें, केंद्र सरकार, राज्य सरकार व ग्राम पंचायत सरकार का दर्जा प्राप्त है। यह नाटक में संदेश व गीतों से भरा है। प्रोग्राम कोआर्डिनेटर देवनाथ भाई ने बताया कि यह टीम सामुदायिक विकास कार्यक्रम के लिए म्योरपुर, बभनी, दुद्धी, चोपन व कोन ब्लाक के चयनित 37 ग्राम पंचायतों में यह नाटक प्रस्तुत किया जाएग। इस टीम में आनंद कुमार, विनोद कुमार, संदीप कुमार, ताराचंद कलाकार है। नुक्कड़ नाटक प्रस्तुति के समयसुरेश कुमार, यश्वी, कमलेश कुमार, विनय प्रताप, प्रमोद कुमार, देवकुमारी, कृष्ण कुमार, संगीता,अशोक कुमार, प्रेमदयाल समेत सैकड़ो ग्रामीण शामिल रहे।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
फरार गैंगस्टर आरोपियों के घर चस्पा हुआ कुर्की का नोटिस नशे के खिलाफ ओबरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 27 ग्राम हेरोइन के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तिरंगा सेल्फी एवं डिजिटल विजीवीलिटी आयोजित वृक्ष लगाओ पर्यावरण बचाओ के तहत सोनांचल सेवा मंच ने किया पौधरोपण हादसा टला मारकुंडी घाटी मे स्कूली छात्र छात्राए से भरी बस ब्रेक फेल होने से पहाड़ से टकराई सभी बच्चे... सावन के दूसरे सोमवार को वैष्णो मंदिर पर आयोजित भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण घटना में शामिल वाहन को नहीं पकड़ने से नाराज ग्रामीणों ने किया सड़क जाम आदिवासी अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर आवाज उठाएं : संजय कुमार गौड़ 125 कांवड़ियों का जत्था बाबा धाम रवाना, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा म्योरपुर भारतीय युवा कांग्रेस के स्थापना दिवस पर किया वृहद वृक्षारोपण
Download App