2.2 करोड़ के हेरोइन के साथ विधायक समेत 10 तस्कर को साजिद,देवेंद्र, राबर्ट्सगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार

सोनभद्र (ओम प्रकाश गुप्ता) 2.2 करोड़ के हेरोइन के साथ विधायक समेत 10 तस्कर को साजिद,देवेंद्र, राबर्ट्सगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार। अवैध मादक पदार्थ खरीदने एवं बेचने वालों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में मिली बड़ी सफलता, मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गैंग के 9 आरोपी,1 अभियुक्ता को 2 किलो 180 ग्राम हेरोइन (2 करोड़ 20 लाख) के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह के निर्देशन मे क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण मे सर्विलांस प्रभारी साजिद सिद्दीकी,एसओजी प्रभारी देवेंद्र प्रताप सिंह, राबर्ट्सगंज पुलिस के कुशल नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश व मादक पदार्थ बेचने एवं खरीदने वाले गिरोह के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गैंग के 9 अभियुक्त,1 अभियुक्ता को 2 किलो 180 ग्राम हेरोइन (2 करोड़, 20 लाख) के साथ गिरफ्तार किया गया तथा मौके से 1 आरोपी फरार हो गया। गिरफ्तार एवं बरामदगी के सम्बन्ध मे मुकदमा अपराध संख्या 67/2023 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट अभियोग पंजीकृत कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है। फरार अभियुक्त की तलाश टीम बनाकर की जा रही है।

संक्षिप्त विवरण
मुखबिर की सूचना पर क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व मे घोरावल रोड़ पर स्थित देवपठिया के हाते से 9 पुरुष,1 महिला को पकड़ा गया तथा मौके से 1 अभियुक्त फरार हो गया। पकड़े गये अभियुक्तों के कब्जे से अलग अलग पैकेटों में कुल 2 किलो 180 ग्राम हेरोइन बरामद किया गया। पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि हम लोगो का एक संगठित गिरोह है, हम लोग हेरोइन के तस्कर व विक्रेता है। हेरोइन की बड़ी खेप हम लखनऊ से लाकर राबर्ट्सगंज के क्षेत्रों में बेचते है। आज इसी वाहन से गोपाल उर्फ विमल राम उपरोक्त लखनऊ से हिरोईन लेकर आया है, जिसे हम सभी अपने विक्रय क्षमता के अनुसार आपस में बाटकर लेकर जाने वाले थे कि पकड़ लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण
1 गोपाल उर्फ विमल राम पुत्र अवधेश कुमार राम निवासी जैत राबर्ट्सगंज
2 राज भारती पुत्र सत्य नारायण भारती निवासी जैत राबर्ट्सगंज
3 सुधीर कुमार राम उर्फ विधायक उर्फ सुनील पुत्र बलिराम निवासी जैत राबर्ट्सगंज
4 सोनू उर्फ बंटी पुत्र अवेधश राम निवासी जैत राबर्ट्सगंज
5 अवधेश राम पुत्र बलिराम निवासी जैत राबर्ट्सगंज
6 शैलेश कुमार राम उर्फ गोपी पुत्र अवेधश राम निवासी जैत राबर्ट्सगंज
7 बाबूनन्दन पुत्र देवनाथ राम निवासी मोकरसिम करमा
8. सोनू पुत्र बब्बन राम निवासी सेमरी मिश्र करमा
9 हरिश्चन्द उर्फ मन्नर कनौजिया पुत्र रामदुलारे निवासी बैरला राबर्ट्सगंज
10 चांदनी पत्नी संजय कन्नौजिया निवासी बैरला राबर्ट्सगंज
फरार अभियुक्त का विवरण
1 बब्लू खान पुत्र अज्ञात निवासी बहुअरा
बरामदगी का विवरण
1 2 किलो 180 ग्राम हिरोईन (कीमत लगभग दो करोड़ बीस लाख रुपये),
2 होन्डई औरा कार (यूपी 64 एपी 5513)
3 बुलेट मोटर साइकिल (यूपी 64 एयू 9794
4 अपाची बाइक
5 9 मोबाइल फोन
6 बिक्री के नगद 4050

गिरफ्तार करने वाली टीम
1 क्षेत्राधिकारी नगर राहुल पांडेय
2 राबर्ट्सगंज प्रभारी निरीक्षक बालमुकुन्द मिश्रा
3 सर्विलांस प्रभारी निरीक्षक साजिद सिद्दीकी
4 एसओजी प्रभारी देवेंद्र प्रताप सिंह
5 प्रमोद यादव चौकी प्रभारी हिन्दुआरी
6 एसआई श्रीकांत राय
7 एसआई उमेश यादव
8 हे0का0जगदीश मौर्या, हे0का0 अतुल सिंह, हे0का0 अमर सिंह, हे0का0 शशिप्रताप सिंह, हे0का0 सौरभ राय,
हे0का0 प्रकाश सिंह, का० अमित सिंह का० रितेश पटेल, का० प्रेम प्रकाश चौरसिया, का0 अजीत यादव, का सतीश कुमार सिंह स्वाट टीम एसओजी टीम
इस सराहनीय कार्य को करने वाले पुलिस टीम को नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है।




