सोनभद्र

पासर गैंग के सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सोनभद्र (ओम प्रकाश गुप्ता) पासर गैंग के सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार। थाना राबर्ट्सगंज पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 705/2022 धारा 332, 353, 186, 504, 506 भा द वि व 3/4 लोक सम्पत्ति क्षति निवारण अधिनियम से सम्बन्धित 01 नफर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार। खान निरीक्षक जिला खनिज कार्यालय कलेक्ट्रेट लोढ़ी ने विपक्षीगण द्वारा वाहनों को जबरदस्ती छुड़वाने की कोशिश करना सरकारी अधिकारी कर्मचारीगण द्वारा वाहन को न छोड़ने पर सरकारी कार्यों में बाधा उत्पन्न करते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग करना व देख लेने की धमकी देना तथा गिरोह बनाकर उपखनिजों से भरे ओवरलोड व बिना परमिट के वाहनों को अधिकारियों का लोकेशन देकर पास कराना तथा राजस्व की क्षति पहुंचाते हुए आर्थिक लाभ कमाने के सम्बन्ध मे थाना राबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र पर मुकदमा अपराध संख्या 705/22 धारा 332, 353, 186, 504, 506 भादवि व 3/4 लोक सम्पत्ति क्षति निवारण अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया था। अभियोग उपरोक्त में वांछित अभियुक्तगण की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) तथा क्षेत्राधिकारी नगर को विशेष निर्देश दिये गये। उक्त निर्देश के क्रम में क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में राबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा मुखबिर मूखबिर की सूचना पर अभियोग उपरोक्त में वांछित आरोपी को वीर लोरिक पत्थर के पास से गिरफ्तार विधिक कारवाई की गयी ।

गिरफ्तार आरोपी का विवरण
1.चन्द्रमणि पटेल पुत्र ओमप्रकाश पटेल, निवासी केवटा चोपन

गिरफ्तार करने वाली टीम
1. एसएसआई मुहम्मद ऐश खान
2 हेड कांस्टेबल रविकान्त गौतम
3 कांस्टेबल दीपक गिरी

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार