सोनभद्र

विविध कार्यक्रमों के साथ मनाया गया एनटीपीसी रिहंद का 41वां स्थापना दिवस समारोह

बीजपुर/सोनभद्र (विनोद गुप्त) एनटीपीसी रिहंद स्टेशन के स्थापना दिवस पर गुरुवार को स्टेशन में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। आयोजन का शुभारंभ प्रशासनिक भवन परिसर में मुख्य महाप्रबंधक रिहंद अशेष कुमार चट्टोपाध्याय ने एनटीपीसी गीत के साथ एनटीपीसी का ध्वज फहराकर केक काट कर किया । मुख्य अतिथि श्री चट्टोपाध्याय ने अपने सम्बोधन में कहा कि लक्ष्य प्राप्ति के लिए टीम वर्क तथा अनुशासन का संकल्प आवश्यक होता है।उन्होने कहा कि देशवासियों की अपेक्षाओं का सम्मान करते हुए एनटीपीसी का एकमात्र ध्येय राष्ट्र को अविरल रूप से गुणवत्ता युक्त एवं किफ़ायती बिजली देना है। उन्होने कहा कि आज के दिन विशेष तौर पर हमें अपने रिहंद कर्मचारियों के साथ अपने सभी पूर्व विभागाध्यक्षों एवं पूर्व कर्मचारियों पर गर्व करने का है जिनके प्रयास एवं मेहनत से आज रिहंद स्टेशन 3000 मेगावाट पर पहुँच सका है। एनटीपीसी रिहंद के गौरवशाली 40 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 04 फरवरी से 09 फरवरी तक रिहंद महोत्सव आयोजित किया गया। जिसका मुख्य आकर्षण जनजातीय उत्सव रहा जो 06 से 08 फरवरी तक आयोजित किया गया। यह उत्सव स्वदेशी संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए “सशक्त जनजाति सशक्त भारत” के विषय पर किया गया था। जनजाति संस्कृति के संरक्षण और उनकी कला को बढ़ावा देने हेतु लोक एवं जनजाति कला एवं संस्कृति संस्थान उत्तर प्रदेश और सेवा कुंज चपकी के सहयोग से विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे अनेक प्रकार के रंगारंग कार्यक्रम जैसे मैजिक शो, कठपुतली शो, रंगोली, चित्रकारी, बहरूपिया, सेल्फी पॉइंट, सजीव चित्रण एवं विभिन्न जनजातियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की गयी।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से महाप्रबंधकगण, अपर महाप्रबंधकगण, विभागाध्यक्षगण, विभिन्न यूनियन एवं एसोशिएसन के प्रतिनिधिगण, सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधिगण आदि उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन कार्यपालक नैगम संचार सुश्री ग्रीष्मा कुमारी ने किया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार