सोनभद्र

म्योरपुर ब्लॉक प्रमुख ने साप्ताहिक बाजार का किया उद्घाटन

म्योरपुर/ सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

म्योरपुर- स्थानीय म्योरपुर से पश्चिम दिशा की ओर 12 किमी० दूर ग्राम पड़री में बुधवार को म्योरपुर ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोंड़ व प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष प्रेमचंद यादव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर व नारियल फोड़कर साप्ताहिक बाजार का उद्घाटन किया। बता दें कि प्रत्येक बुधवार को शिव मंदिर के पास साप्ताहिक बाजार लगेगा। इस स्थान पर कई दशकों से बसंत पंचमी को मेला लगता आ रहा है।मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोंड़ ने कहा कि गाँव व आस पास के लोगों को रोजगार, छोटे किसान को गाँव में ही साग –सब्जी बेचकर जीवकोपार्जन का अवसर मिलेगा ।इस दौरान प्रधान संघ के अध्यक्ष प्रेमचंद यादव, पड़री प्रधान करोड़पतिया देवी, सुभाष चंद्र यादव, क्षेत्र पंचायत सदस्य दीनबंधु यादव, क्षे० पंचायत सदस्य सुखमनिया देवी,अशोक यादव, जमुना यादव, सीता गुप्ता,विनोद यादव, वीरेंद्र, पवन कामेश्वर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
रायपुर पुलिस की बड़ी सफलता पूर्व में हुई पुलिस मुठभेड़ के दौरान फरार 25000 का इनामिया गौ तस्कर गिरफ्... मारपीट और अमानवीय कृत्य के मामले में बड़ी कार्रवाई, 10 आरोपी गिरफ्तार करकच्छी गांव में युवक को अर्धनग्न कर गांव में घुमाया जल जीवन मिशन की कार्यदायी संस्था जीवीपीआर ने जल अर्पण कार्यक्रम का किया आयोजन 15 दिनों से खराब पड़ा 16 केवीए का ट्रांसफार्मर, अंधेरे में रात गुजार रहे ग्रामीण गरीब मजलुमो की आवाज बने संदीप मिश्रा जान दे देंगे, जमीन नहीं देंगे विंध्य एक्सप्रेस वे के विरोध में ... आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख तक निःशुल्क इलाज की सुविधा पुश्तैनी क्यारी में धान की रोपाई से रोका, एसडीएम से लगाई न्याय की गुहार *तीन दिवसीय जोनल खेल प्रतियोगिता का हुआ भव्य समापन* शांति भंग होने की आंशका में तीन लोगो पर पुलिस ने कसा शिकंजा
Download App