सोनभद्र

एबीपीएस रेणुकूट में सड़क सुरक्षा आधारित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित

रेणुकूट।(सोनभद्र)
जी.के.मदान
आदित्य बिड़ला पब्लिक स्कूल, रेणुकूट में विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती डैफनी अंगर के मार्गदर्शन में सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत जागरुकता अभियान चलाया गया। जिसमें विद्यालय के बच्चों के मध्य विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इसी क्रम में कक्षा 6 से लेकर 11 वीं तक के विद्यार्थियों के बीच स्लोगन प्रतियोगिता तथा कक्षा 3 से लेकर 5वीं तक के विद्यार्थियों के मध्य फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने रोड सेफ्टी से संबंधित एक से बढ़कर एक स्लोगन लिखे। वहीं फैंसी ड्रेस के माध्यम से सड़क सुरक्षा का संदेश दिया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सड़क सुरक्षा के प्रति सभी को जागरुक करना था। कार्यक्रम के समापन में उप-प्राचार्या श्रीमती मनीषा वैष्णव ने विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के सुरक्षा-संयोजक श्री श्रीकांत यादव द्वारा किया गया। उक्त अवसर पर श्रीमती वैष्णव व विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक श्री प्रभाकर खंडूरी, श्री राजकेशर सिंह, श्री देवेद्र सिंह, श्रीमती रानी पटेल, श्री विरेंद्र कुमार तथा हिंडाल्को सुरक्षा विभाग के धीरेन्द्र सिंह राठौर एवं श्री राजकुमार एवं विद्यालय एडमिन विभाग के श्री नीरज कुमार सिंह एवं श्री मलय साहा तथा विद्यालय परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान