सोनभद्र

बनवासी सेवा आश्रम को मिला नाबार्ड का “ग्रामीण समृध्दि सम्मान

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

वाटरशेड विकास में विशेष योगदान के लिये मिला आश्रम को यह सम्मान नाबार्ड (राष्ट्रीय कृषि एंव ग्रामीण विकास बैंक) के सहयोग से वर्षा जल संरक्षण कर ग्रामीण जीवन में समृध्दि के लिए बनवासी सेवा आश्रम “सागोबान जलछाजन समिति” को साथ लेकर पिछले तीन वर्ष से फरीपान क्षेत्र में प्रयासरत है। यह छोटा प्रयास प्रकाश के रूप में रोशनी बिखेर दिया जब पिछले दिनों 25 जनवरी को होटल ताज लखनऊ में नाबार्ड द्वारा आयोजित राज्य ऋण संगोष्ठी व ग्रामीण सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि डी.एस.मिश्रा, मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश सरकार व संजय कुमार दोरा मुख्य महाप्रबन्धक नाबार्ड द्वारा परियोजना प्रबन्धक विमल भाई व ई.सुभाषचन्द्र को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस सम्मान से गौरवान्वित विमल भाई ने कहा यह सम्मान सांगोबान जलाछाजन समिति सभी सदस्यों व आश्रम केंद्र फरीपान के रमेश भाई, बेचनराम, मीनादेवी, प्रेमा, विशाल कुमार, व ई. सुभाषचन्द्र जैसे समर्पित कार्यकर्ताओं के संयुक्त प्रयास व नाबार्ड के सही मुल्यांकन से ही संभव हो सका है।
इस जलागम कार्यक्रम के प्रयास से लोगों के खेती में सुधार होने से आजिविका में सुधार व वर्षा जल संग्रहण होने से कुंआ जल स्तर 80 सेमी. के आसपास बढ़ा है। इसके साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य व अपनी जिम्मेदारी के प्रति चेतना बढ़ी है। इस सम्मान से आश्रम कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। आश्रम सचिव शुभा बहन ने इस सम्मान के लिए नाबार्ड को धन्यवाद कहा।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान