सोनभद्र

बभनी पुलिस एवं एएनटीएफ गाजीपुर टीम ने भारी मात्रा मे गांजा के साथ अन्तर्राज्यीय तस्कर को किया गिरफ्तार

बभनी/सोनभद्र(अजीत पाण्डेय) बभनी पुलिस एवं एएनटीएफ गाजीपुर टीम ने भारी मात्रा मे गांजा के साथ अन्तर्राज्यीय तस्कर को किया गिरफ्तार।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा तस्करों एवं अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम मे दुद्धी क्षेत्राधिकारी विनय प्रभाकर साहनी के पर्यवेक्षण में थाना बभनी पुलिस एवं एएनटीएफ गाजीपुर टीम की संयुक्त टीम को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। संयुक्त टीम द्वारा एक अन्तर्राज्यीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध गांजा एवं तस्करी में प्रयुक्त पीकअप वाहन बरामद किया गया है।

बभनी पुलिस एवं एएनटीएफ गाजीपुर टीम को मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि अवैध गांजा तस्करी से संबंधित अभियुक्त क्षेत्र में आने वाला है। सूचना पर संयुक्त टीम द्वारा थाना बभनी क्षेत्रान्तर्गत आदिवासी आश्रम के पास चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें से 50 किलो 500 ग्राम नाजायज गांजा बरामद हुआ। मौके से वाहन चालक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर थाना बभनी पर मुकदमा अपराध संख्या 174/2026, धारा- 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। बरामद गांजा एवं तस्करी में प्रयुक्त पीकअप वाहन को कब्जे पुलिस में लेकर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी ने अपना नाम पवन पाल पुत्र अवध नारायण पाल, निवासी गोहानी कलां, थाना चरवां, जनपद कौशाम्बी, उम्र करीब 28 वर्ष बताया। अभियुक्त द्वारा पूछताछ में बताया गया कि वह उड़ीसा से अवैध गांजा लाकर प्रयागराज एवं कौशाम्बी सहित अन्य स्थानों पर सप्लाई करता था। तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की जा रही है।

बरामदगी का विवरण
50 किलो 500 ग्राम नाजायज गांजा।
एक अदद पीकअप वाहन संख्या- UP73AT0265।

गिरफ्तार करने वाली टीम

1.उ0नि0 आदित्य नारायण सिंह – प्रभारी एएनटीएफ गाजीपुर मय टीम।
2.उ0नि0 मक्खन लाल – थाना बभनी, जनपद सोनभद्र मय टीम।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
नवागत थाना प्रभारी अविनाश कुमार सिंह ने मीडियाकर्मियों से की औपचारिक मुलाकात एडीओ पंचायत के नेतृत्व में चला सेवा संकल्प अभियान, कस्बे में हुई विशेष साफ-सफाई 30 लाख का इनामी नक्सली कमांडर बृजेश गंझू को भारत भूषण तिवारी ने एनकाउंटर मे मार गिराया श्रद्धा एवं उल्लास के साथ हुआ श्री गणेश प्रतिमा का विसर्जन हरतालिका तीज महोत्सव में महिलाओं ने बिखेरी प्रतिभा, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां स्कूली वाहनों पर चला चेकिंग अभियान, 26 का चालान, आठ वाहन बंद खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वृद्ध का शव, पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज एडिशनल एसपी अनिल कुमार का तबादला मेविस टाक बनी सोनभद्र की नई एडिशनल एसपी हिन्दी पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत हिन्दी श्रुतलेख प्रतियोगिता का आयोजन नगर पंचायत ओबरा में 22 करोड़ की लागत से बनेगा 6.7 एमएलडी एसटीपी,भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ नाला डायवर...
Download App