सोनभद्र

बसंत पंचमी पर कन्हैयाडाड़ में शक्ति दाई मन्दिर पर लगा मेला

बभनी/सोनभद्र (अजित पांडेय) बभनी क्षेत्र के चपकी ग्राम पंचायत के कन्हैयाडाड़ स्थित शक्ति दाई धाम में बसंत पंचमी के अवसर पर एक विशाल मेले का आयोजन किया गया। इस वार्षिक मेले में दूर-दूर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और मां शक्ति दाई का आशीर्वाद प्राप्त किया। भक्तों ने अपनी मनोकामनाएं पूर्ण होने की प्रार्थना भी की।

राम कुमार गुप्ता ने बताया कि यह मेला पिछले 65 वर्षों से हर साल बसंत पंचमी पर आयोजित किया जा रहा है। इसमें बभनी, चपकी, नधिरा, असनहर, राजासरई, बचरा, सेन्दूर, भंवर, अरझट सहित दर्जनों गांवों से महिला, पुरुष, बच्चे और बुजुर्ग शामिल हुए। मेले में सरस्वती पूजन का भी आयोजन किया गया।

चपकी स्थित शक्ति दाई मंदिर में बसंत पंचमी के पावन अवसर पर पारंपरिक पूजा-अर्चना की गई। आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर माता के दर्शन किए। सुबह से ही मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल बना रहा। यह मेला बसंत ऋतु के आगमन के साथ ही ज्ञान और विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा के प्रति क्षेत्र की गहरी आस्था को दर्शाता है। ग्रामीण मेले सामाजिक सौहार्द और स्थानीय परंपराओं के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मेले का मुख्य आकर्षण गुड़ विली जलेबी रही। बच्चों और महिलाओं ने मेले में लगी दुकानों से जमकर खरीदारी की। स्कूलों में छुट्टी होने के कारण बच्चों ने पूरे दिन मेले का आनंद लिया। मेले में खाने-पीने की चीजें जैसे चाट और मिठाई, सजावटी सामान, कपड़े, घरेलू वस्तुएं और बच्चों के खिलौनों की दुकानें प्रमुखता से लगी थीं। चूड़ी विक्रेता और अन्य घरेलू सामानों की दुकानें भी सजी थीं।

मेला आयोजन समिति और नव युवक सरस्वती पूजा समिति ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर गौतम कुमार (अध्यक्ष), संजय कुमार (कोषाध्यक्ष), ब्रिजेश, रमेश, सन्नी, त्रिभुवन, आशीष, सोनू और विशाल गुप्ता सहित कई सदस्य मौजूद रहे

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App