सोनभद्र

एसीसी सिंगरौली ने वाड्रफनगर को हराकर जीता सीजन-6 क्रिकेट प्रतियोगिता

— एससीसी सिंगरौली ने 4 विकेट से मैच जीतकर वाड्रफनगर को छठवीं बार टूर्नामेंट जीतने से रोका।

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता) अजीरेश्वर धाम जरहा के ग्राउंड में चल रहे सीजन-6 क्रिकेट महाकुंभ के फाइनल मुकाबले में एससीसी सिंगरौली ने
वाड्रफनगर को हराकर ट्राफी अपने नाम कर लिया। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि श्याम नारायण पांडे प्रधानाचार्य (होली लाइट पब्लिक स्कूल बभनी)
सुशीला देवी ग्राम प्रधान जरहा अपने सह अतिथियों के साथ पूजन अर्चन व फीता काटकर और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल का शुभारंभ कराया। वाड्रफनगर ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया । पहले बल्लेबाजी करने उतरी वाड्रफनगर ने निर्धारित 16 ओवर में आल आउट होकर 158 रन बनाए जिसमे भोले हरि ने 49 गेंदों पर सर्वाधिक 87 रन बनाए। एससीसी सिंगरौली की तरफ ने शिवम ने 47 रन देकर 4 विकेट लिए। 159 रनों का पीछा करने उतरी एससीसी सिंगरौली की टीम ने 13.3 ओवर में 162 रन बनाकर 4 विकेट से मैच को जीत लिया । सूरज तिवारी ने 16 गेंदों पर 35 रन बनाकर नाबाद और रवि यादव 14 गेंदों पर 34 रन बनाए और मैन आफ द मैच रहे।

वाड्रफनगर
के तजम्मुल अंसारी को मैन आफ द सीरीज चुना गया। मैच में निर्णायक की भूमिका में रमेश गुप्ता,मु.अजीज कमेंट्री में धनंजय शर्मा और रंजीत जायसवाल स्कोरर की भूमिका शिव जायसवाल ने निभाई। मैचों को सफल बनाने में मुख्य रूप से कक्कू जायसवाल, सोनू मोदनवाल,अतुल शर्मा,अमित जायसवाल, अतुल शर्मा, श्याम सुंदर जायसवाल,संदीप भारती, शैलेन्द्र सिंह, की अहम भूमिका रही। प्रतियोगिता के समापन के मुख्य अतिथि राजेंद्र सिंह बघेल विशिष्ट अतिथि मान सिंह गोंड ब्लाक प्रमुख म्योरपुर ने विजेता व उप विजेता टीम को ट्राफी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर विनोद भारती प्रधान प्रतिनिधि जरहा,अमर देव पाण्डेय( जनता महाविद्यालय बभनी)
उपनिरीक्षक श्रवण यादव,कमलाकांत पाण्डेय,अमरेश तिवारी, श्रीराम बियार,तफसील शेख,आर के सिंह, सत्य नारायण बंसल,गणेश शर्मा ,त्रिभुवन नारायण सिंह के साथ साथ हजारो की संख्या में दर्शकों से स्टेडियम खचाखच भरा हुआ था।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
फेसबुक पर महिला को अश्लील प्रस्ताव भेजने वाले आरोपी का पुलिस ने किया चालान आरपीएल 2026 क्रिकेट लीग ब्लेज ब्लास्टर ने 20 रनों से जीत दर्ज कर फाइनल मे बनाई जगह मुहर्रम पर्व को लेकर कोन थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित, सौहार्द बनाए रखने की अपील म्योरपुर में तीन दिवसीय जन-कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ चेयरमैन कमलेश मोहन ने गिनाई सरकार की उपलब्धिया जहरीले पदार्थ के सेवन से महिला की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का फंदे से लटकते मिला शव पिता ने लगाया हत्या का आरोप चोपन और बीजपुर पुलिस ने 2 शातिर बाइक चोर को 8 चोरी की बाइक के साथ किया गिरफ्तार सफ़ाई कर्मचारी संघ ब्लॉक अध्यक्ष के घर लाखों की चोरी 2027 चुनाव बड़ा ऐलान 40 प्रत्याशियो की पहली सूची जारी अभिषेक शर्मा राबर्ट्सगंज से ठोकेंगे ताल
Download App