सोनभद्र

मृतिका प्रेमी ने उतारा था मौत का घाट आरोपी की तलाश मे जुटी पुलिस

विंडमगंज/सोनभद्र (सुमन गुप्ता) विंडमगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत हरनाकछार के चरक पथली टोला मे फांसी के फंदे पर झूली महिला की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मृतिका के पति अमरेश पनिका के द्वारा नामजद दिए गए प्रार्थना पत्र पर प्रभारी थानाध्यक्ष शेष नारायण पांडेय के गहन जांच व ग्रामीणों से मिली जानकारी के बाद प्रेमी खरभूलन शर्मा उर्फ बबल शर्मा पुत्र कृष्ण शर्मा पर बी एन एस की धारा 105, 238, 352 व 3(2)5 एससी एसटी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी को पकड़ने के लिए जगह जगह पर दबिश दी जा रही है।
थाने में दिए प्रार्थना पत्र में मृतिका के पति अमरेश पनिका ने कहा कि मैं अपने परिवार के भरण पोषण हेतु घर के बाहर जाकर काम करता हूं अपनी पत्नी की मौत की खबर सुनकर जब मैं घर आया तथा पत्नी का दाह संस्कार करने के बाद बीते शुक्रवार की रात्रि को जब मौत के कारण को परिवार के बीच जानना चाहा तो बड़ा पुत्र अमित उम्र 8 वर्ष ने बताया कि घर में पड़ोस का ही रहने वाला खरभूलन शर्मा उर्फ बबल शर्मा ने आकर खाना भी खाया व हमारी पत्नी के साथ भद्दी भद्दी गाली के साथ-साथ मारपीट किया तथा रात्रि को ही मेरी पत्नी को घर से बाहर ले जाकर आम के पेड़ में फांसी के फंदे पर झूला कर मौत के घाट उतार दिया।
मिले प्रार्थना पत्र पर शेष नारायण पांडेय ने ग्रामीण व परिजनों से गहन जांच व पूछताछ के बाद उपरोक्त धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करके आरोपी को पकड़ने के लिए जगह-जगह पर दबिश दी जा रही है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, घर से ड्यूटी के लिए निकला था रमेश कुल्हाड़ी से हमला कर बुजुर्ग को किया गंभीर, रिफर विभिन्न मांगों को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन एनटीपीसी रिहंद में हिन्दी पखवाड़ा 2026 का शुभारंभ कोन का कोना कोना होगा प्रदूषण मुक्त - संदीप मिश्रा जनजाति सांस्कृतिक महोत्सव में दिखी आदिवासी संस्कृति की झलक शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब, पारंपरिक वे... सोनभद्र के युवाओं ने दिखाया दम, नहीं हैं किसी से कम 136 विद्यालयों में पहुंचेगा ज्ञान का पिटारा, गतिविधियों से मजबूत होगी बच्चों की सीखने की क्षमता ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा को सौंपा 6 सूत्री मांग पत्र प्रणय प्रसून और जयशंकर ने इलेक्ट्रिक दुकान से चोरी का खुलासा करते हुये आरोपी को किया गिरफ्तार
Download App