सोनभद्र

स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान दिलाने के लिए बैठक

बभनी/सोनभद्र (अजित पांडेय) बभनी क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत घघरा के गिधियारा टोला में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सम्मान दिलाने के संबंध में एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सरकार से बभनी के स्वतंत्रता सेनानियों को उचित सम्मान देने की मांग की गई।

बैठक में उत्तर प्रदेश सरकार से घघरा गांव के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय शनिचर राम खरवार और चौना गांव के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रामेश्वर खरवार की मूर्ति स्थापित करने की मांग की गई। साथ ही, उनके गांवों और परिवारों के विकास के लिए हर संभव प्रयास करने का प्रस्ताव भी पारित किया गया।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोनभद्र के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के स्मारक बनाने और उनके गांवों के समग्र विकास की घोषणा की है। हालांकि, इस सूची में घघरा और चौना ग्राम के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम शामिल नहीं हैं।

स्थानीय लोगों के अनुसार, स्वर्गीय शनिचर राम खरवार और रामेश्वर खरवार ने 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई थी। उन्हें जेल जाना पड़ा, नजरबंद किया गया और जुर्माना भी लगाया गया, जो कि इतिहास में दर्ज है।
उपस्थित लोगों ने योगी सरकार और जिला प्रशासन से अनुरोध किया कि वे इन तथ्यों का संज्ञान लें और इन स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को उचित सम्मान प्रदान करें। बैठक में मुख्य रूप से इंद्रदेव सिंह खरवार, श्रीकिशुन, राजेश्वर, ज्वाला प्रसाद, देवनागरी, जगत नवाल, शिव शंकर, देवकुमार, शिव कुमार, बहादुर, धनराज सिंह, ज्ञानी राम, बृजेंद्र, रामचंद्र, राम कुमारी, शीला देवी, शांति देवी, मानमती, मानकुंवर, बसमतिया और फूल कुंवर सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App