सोनभद्र

सील की गई अवैध पैथोलॉजी खुली,विभाग नतमस्तक।

विगत सोमवार को सह नोडल अधिकारी ने किया था पैथोलॉजी को सील।

सी एम ओ ने कहा कराएंगे मुकदमा।

बभनी(अजीत पाण्डेय) थाना क्षेत्र में चल रहे अवैध पैथोलॉजी सेंटर और नर्सिंग होम के विरुद्ध स्वास्थ्य महकमा द्वारा विगत सोमवार को सील किए गए अवैध नर्सिंग होम डंके की चोट पर चालू कर दिए गए विभाग चुप्पी साधे हुए है। हालांकि मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने मुकदमा पंजीकृत कराने की बात कही है।
जानकारी के अनुसार बभनी क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैद्य पैथोलॉजी सेंटर और नर्सिंग होम संचालित किए जा रहे हैं ।सोमवार को बभनी पहुंचे सह नोडल अधिकारी गुरु प्रसाद ने भी अस्पताल के नाम पर बड़े सिंडिकेट चलने की बात कही थी ।बच्चेदानी,किडनी का आपरेशन,सहित मानव तन के साथ इन क्लिनिक संचालकों के खिलाफ जब क्षेत्रीय लोगों ने मोर्चा खोला तब स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया और सोमवार को ही पांच अवैद्य अस्पताल सील कर दिए । विभागीय सूत्रों की माने तो बड़े पैमाने पर रुपए की लेन देन कर सारे अस्पताल चालू कर दिए गए जिससे क्षेत्रीय लोग हतप्रभ है ।लोगो का कहना है कि जब अस्पताल का पंजीयन नहीं था तब ही सह नोडल अधिकारी ने सील किया था चार दिन भी नहीं बीते तब किसके आदेश पर यह अवैद्य सेंटर संचालित होने लगे यह जांच का विषय है ग्रामीणों ने जिला अधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए क्षेत्र में चल रहे अवैद्य क्लिनिक की जांच कराने की मांग किया है।
इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी पंकज राय ने बताया कि यह मामला मेरे जानकारी में नहीं है इस पैथालॉजी के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराकर कार्यवाही की जाएगी

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब 1.10 करोड़ के गाजा के साथ 2 तस्कर को धर्मेंद्र सिंह और एसओजी ने किया गिरफ्तार एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष
Download App