सोनभद्र

घर में युवती का शव फंदे से लटका मिला, सनसनी

शादी तय होने के बाद कुछ दिनों पूर्व ही तिलक का कार्यक्रम हुआ था आयोजित

म्योरपुर /सोनभद्र(विकास अग्रहरि)
म्योरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बलियरी में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवती का शव घर के अंदर बड़ेर से फंदे के सहारे लटका हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके की जांच कर फोरेंसिक टीम को बुलाया है। टीम के आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बलियरी गांव निवासी सुलेखा (19 वर्ष) पुत्री स्वर्गीय रमेश गोंड़ का शव घर के अंदर संदिग्ध अवस्था में फांसी पर लटका मिला। घटना के समय उसकी मां अपने रिश्तेदार के यहां रानीताली गई हुई थी। बताया गया कि सुबह सुलेखा बाजार गई थी, जिसके बाद घर लौटी। इसी दौरान बगल का एक लड़का उसके भाई को देखने घर के कमरे में गया, जहां उसने सुलेखा को फंदे से लटका देखा। शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।
ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना ग्राम प्रधान उमेश कुमार को दी, जिन्होंने म्योरपुर पुलिस को घटना से अवगत कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की और फोरेंसिक टीम को बुलाया।
ग्रामीणों के अनुसार, सुलेखा की शादी कुसम्हा गांव में तय हुई थी और कुछ दिन पूर्व ही उसका तिलक कार्यक्रम संपन्न हुआ था। मई महीने में शादी प्रस्तावित बताई जा रही थी। ऐसे में शादी से पहले हुई इस घटना से परिवार और गांव में शोक की लहर है।
बताया जा रहा है कि सुलेखा के पिता की मृत्यु भी पिछले वर्ष होली के दिन फांसी लगाने से हुई थी। वहीं, युवती की मौत के बाद उसके मोबाइल फोन पर किसी अज्ञात नंबर से बार-बार कॉल आने की भी चर्चा ग्रामीणों के बीच है, जिसे लेकर तरह-तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं।
इस संबंध में थानाध्यक्ष रामदरस राम ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है। फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है और जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि युवती ने किन परिस्थितियों में फांसी लगाई।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
गैंगस्टर एक्ट में कुर्क 7 हाईवा ट्रकों को कोर्ट ने अवमुक्त करने का जिलाधिकारी सोनभद्र को दिया आदेश। सर्पदंश से बुजुर्ग महिला की मौत, घर मे मचा कोहराम अनपरा पुलिस ने फरार चल रहे 2 वारंटी को किया गिरफ्तार भीषण गर्मी में राहत की मिसाल: सनातन जनभावना समिति ने शुरू किया नि:शुल्क शीतल जल प्याऊ तेल भराने को लेकर पेट्रोल पंप पर बवाल, चार आरोपी गिरफ्तार करोड़ो की लागत से श्री पंचदेव मंदिर की बदलेगी तस्वीर 12 वर्षों में गरीब किसान युवा और महिलाओ के उत्थान के लिए महत्वपूर्ण कार्य किये - नंदलाल गुप्ता कॉर्पोरेट संपत्ति पर टैक्स लगाकर बढ़ाया जाए जनकल्याण बजट: एआईपीएफ विजय प्रताप का चला नशे के सौदागरो पे डंडा 25 लाख हेरोइन के साथ 3 आरोपी को किया गिरफ्तार मुर गुड्डी पहाड़ी बन रही पर्यटन का नया केंद्र, सूर्योदय-सूर्यास्त के नजारे खींच रहे पर्यटकों को
Download App