सोनभद्र

सोनभद्र में डिम्पल बनी एक दिन की बीएसए बोली छात्राओं की शिक्षा और स्वास्थ्य से किसी तरह का नहीं होना चाहिए समझौता

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) सोनभद्र में महिलाओं और बालिकाओं को सशक्त बनाने के लिए चल रहे ‘मिशन शक्ति फेज-5’ अभियान के तहत गुरुवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय राबर्ट्सगंज की कक्षा छह की छात्रा डिम्पल चौहान को एक दिन के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) की जिम्मेदारी सौंपी गई।
बीएसए के रूप में डिम्पल ने स्कूलों में साफ-सफाई, मेन्यू के अनुसार पौष्टिक भोजन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि छात्राओं की शिक्षा, सरकारी सुविधाएँ और स्वास्थ्य से किसी भी तरह का समझौता नहीं होना चाहिए।
डिम्पल ने डीसी एमडीएम रमेश चौरसिया को निर्देश दिए कि एमडीएम में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। मीनू के अनुसार प्रत्येक दिन छात्र-छात्राओं को एमडीएम मिलना चाहिए। एमडीएम डीसी को रसोइया मानदेय समय पर भेजने का निर्देश भी दिया गया। उन्होंने कार्यालय स्टाफ को पारदर्शिता और टीमवर्क की महत्ता पर जोर दिया। डिम्पल ने कहा कि एक दिन का बीएसए बनना उनके लिए बहुत खुशी का अवसर था। उन्होंने बताया कि अब वह मेहनत और लगन से पढ़ाई करेंगी और एक दिन बड़ा अधिकारी बनने का सपना पूरा करेंगी। इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनंद पाण्डेय ने बताया कि बेसिक शिक्षा विभाग बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा और सशक्तिकरण के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है। बीएसए कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों ने छात्रा डिम्पल का उत्साहवर्धन किया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App