सोनभद्र

बहनों ने भाई की कलाई पर बांधा रक्षा का डोर

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) राबर्ट्सगंज शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक रक्षाबंधन का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। प्रेम और स्नेह के इस पर्व पर बहनों ने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनकी दीर्घायु की कामना किया। भाइयो ने भी बहनों की रक्षा का वचन दिया और उन्हें उपहार देकर उनकी खुशियों में शामिल हुए। सुबह से ही शुभ मुहूर्त होने के कारण जिले के अधिकांश क्षेत्रों में बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधा।

रक्षाबंधन का त्योहार श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। इस दिन बहनें भाई भी अपनी बहनों को उनकी सुरक्षा का वचन देते हैं। कहा जाता है कि एक बार भगवान श्री कृष्ण ने अपने सुदर्शन चक्र से एक असुर को वध किया था उसे समय सुदर्शन चक्र चलाते हुए उनकी अंगुली में चोट लग गई थी उस समय द्रोपदी ने अपनी साड़ी से कपड़ा फाड़ कर भगवान श्री कृष्ण की अंगुली में बांध दिया था। तब श्री कृष्ण ने द्रोपदी को उनकी रक्षा का वचन दिया था।
राबर्ट्सगंज सहित ग्रामीण इलाकों में भी रक्षाबंधन हर्षोल्लास के साथ भाई बहनो के अटूट प्रेम का यह पर्व मनाया गया। कई परिवारों में बहनें भाइयों के घर गईं। वहीं कई भाई अपनी बहनों के घर पहुंचे। दोनोंने एक-दूसरे को राखी बांधी और मिठाई खिलाई। इस प्रकार रक्षाबंधन के पावन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का जश्न मनाया गया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन खंड विकास अधिकारी नगवां को ज्ञापन देते हुए समूह सखियों ने दिया ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन सेवा संकल्प पखवाड़ा के अंतर्गत वरिष्ठ साहित्यकार डा अर्जुन दास केसरी जी का सम्मान रामलीला मंचन को लेकर जुटे ग्रामीण, मोनू जायसवाल बने अध्यक्ष डीएलएड परीक्षाएं तीन केंद्रों पर शुरू, प्राचार्य रिद्धि पांडेय ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण मां दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने अरविंद जायसवाल
Download App