सोनभद्र

जंगली जानवरों से बचने की जागरूकता हीं बचाव है-सरिता गौतम

गांव में तेंदुए व लकड़बग्घा होने का किया जा रहा दावा

दुद्धी।(मदन मोहन तिवारी) रविवार को चार बकरियों के मौत के बाद वन विभाग ग्रामीणों को जागरूक करने में जुट गई है। तुर्रीडीह व रंनु गांव में बीते सप्ताह में कई बकरियों पर अलग-अलग हिस्सों में जंगली जानवरों के हमले से मौत हो चुकी है। इसकी खुलासा रविवार को जंगली जानवर से बकरियों के मौत के बाद होने लगा। ग्राम प्रधान विदवंत घसिया ने बताया कि दो दिन पहले भी जंगली जानवरों ने हमला कर तीन बकरियों को नोंचकर मार डाला है। इस तरह के हमले से गांव के लोगों में भय का माहौल हो गया है। जबकि समूचे गांव में तेंदुआ, लकड़बग्घा व कैट की होने की पुष्टि की जा रही है। इस परिस्थितियों में लोगों को घर से बाहर न निकलने पर जागरूक किया जा रहा है। चुकी इस क्षेत्र में ज्यादातर वन भूमि ही है।
सरिता गौतम ने ग्रामीणों को जागरूक करते हुए कहा कि रात में घर से बाहर न निकले। घर के अंदर सोए। ज़ब भी घर से बाहर निकले समूह में निकले और टॉर्च आदि हाथ में लेकर निकले। मवेशीयों को घर के अंदर बांधे। कुछ दिन मवेशीयो को जंगल में चराने न लें जाए न जाने दें। किसी जंगली जानवर को जान से न मारे। शोर मचाने और आग से जानवर दूर भागता है। छोटे बच्चों, महिलाओ को जंगल में या इसके किनारे न जाने दें। जंगली जानवर कि आशंका होने पर तत्काल वन विभाग को सूचित करें। जागरूकता हीं बचाव है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App