सोनभद्र

मंत्री ने बनारस पाली हर्ष चिल्ड्रेन हास्पिटल का किया शुभारम्भ

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) राबर्ट्सगंज शहर के उरमौरा में बनारस पाली हर्ष चिल्ड्रेन हास्पिटल का भव्य शुभारम्भ प्रदेश सरकार के समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव कुमार गौंड़, सदर विधायक भूपेश चौबे, भाजपा नेता रमेश मिश्रा व अशोक मिश्रा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान पूर्वक पूजन अर्चन के पश्चात फीता काटकर किया।इस अवसर पर मुख्यअतिथि ने कहा कि इस तरह के आधुनिक अस्पतालों का खुलना एक महत्वपूर्ण कदम है। अस्पताल में अच्छे विशेषज्ञों की सेवाएं मिलेंगी, जिससे मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी।
सदर विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि स्वास्थ्य सेवा मानवता के प्रति सबसे बड़ी सेवा है।
सर्वे भवन्तु सुखिनः का अर्थ है सभी सुखी हों और सभी खुश रहें। इसी तर्ज पर आज इस हॉस्पिटल का शुभारम्भ हुआ है। इसके लिए उन्होंने हॉस्पिटल के पूरी टीम को बधाई दिया।हॉस्पिटल के डॉ. सूर्य प्रकाश पाण्डेय व प्रशांत कुमार पाण्डेय ने बताया कि उनका सपना क्षेत्रवासियों की सेवा करना है। कोरोना महामारी के दौरान क्षेत्र के लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाओं के अभाव में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा था। इसी समस्या को हल करने के उद्देश्य से राबर्ट्सगंज में यह बेहतरीन व आधुनिक सुविधाओं से लैश बनारस पाली हर्ष चिल्ड्रेन हास्पिटल स्थापित किया गया है। अस्पताल में महिला एवं शिशु चिकित्सा के साथ-साथ सामान्य चिकित्सा, सर्जरी और अन्य आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इस मौके पर जेपी शुक्ला, रामविलास पाण्डेय, हृदय नरायण पाठक, डॉ. प्रशांत शुक्ला, डॉ. पीयूष श्रीवास्तव, नीतीश पाण्डेय, संजीव तिवारी, दीपक पाण्डेय, अशोक श्रीवास्तव, रमेश पटेल, रामेश्वर शुक्ला, मोहन कुशवाहा, डॉ डीके पटेल, डॉ रविरंजन शर्मा, डॉ अमन सिंह पटेल, डॉ आनंद राज, डॉ शबा हसन, डॉ अर्चना, डॉ पवन, डॉ सुदीश आदि रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित तीज के गीतों पर झूमीं महिलाएं सोलह शृंगार से सजा उत्सव हेरोइन तस्करी के मामले मे दो फरार इनामिया गिरफ्तार
Download App