सोनभद्र

14 वर्षीय किशोर की बाउली में डूबने से मौत

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता) स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सभा जरहा के टोला चेतवा में सोमवार को बाउली में डूबने से एक किशोर की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार राकेश कुमार पुत्र अक्षय कुमार 14 वर्ष निवासी ग्राम जरहा के टोला चेतवा सोमवार को घर के पास बने बाउली के पास गया था जब काफी देर हो जाने पर घर नही लौटा तो परिजन परेशान होकर ढूढने लगे और किसी ने पुलिस को सूचना दे दिया । सूचना पर पर पहुंची पुलिस ने लोकल गोताखोरों की मदद से निकाल कर आनन फानन में एनटीपीसी रिहन्द के धन्वंतरि चिकित्सालय में ले गए जहां पर जांच के बाद राकेश को मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मिश्रा ने बताया कि शव को मर्चरी में रखवा दिया गया हैं मंगलवार को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा और मौत के कारणों की जांच की जा रही हैं। जैसे ही इस घटना की जानकारी क्षेत्र में सभी लोग स्तभ्ध रह गए, क्योंकि राकेश अपने घर का इकलौता लड़का था। लड़के के पिता ड्राइवरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। राकेश अपने पीछे दो छोटी बहनों के साथ अपने माता पिता को रोता बिलखता छोड़कर इस दुनिया से अलविदा हो गया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App