सोनभद्र

सोन संगम की तरफ से मदन मोहन मालवीय एवं अटल बिहारी वाजपेई की जयंती के अवसर पर विचार गोष्ठी एवं काव्य संध्या का आयोजन किया गया

शक्तिनगर/सोनभद्र साहित्यिक सामाजिक संस्था सोन संगम शक्तिनगर की तरफ से भारत रत्न महामना मदन मोहन मालवीय एवं भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की जयंती के अवसर पर विचार गोष्ठी एवं काव्य संध्या का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता काशी प्राप्त के अध्यक्ष श्री गोपाल तिवारी ने किया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिंगरौली न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता त्रिभूवन पांडेय रहे। विशिष्ट वक्ता के रूप में श्री राजीव कुमार प्रधानाचार्य सरस्वती शिशु मंदिर खड़िया तथा श्री नरेंद्र भूषण शुक्ला प्रधानाचार्य विवेकानंद माध्यमिक विद्यालय शक्ति नगर रहे।
कार्यक्रम का श्री गणेश दोनों विभूतियों के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि तथा डॉ विजेंद्र शुक्ला एवं रविंद्र मिश्रा जी द्वारा गणेश वंदना एवं सरस्वती वंदना से हुआ। अतिथियों का स्वागत सोन संगम के कार्यकारी अध्यक्ष श्री विजय कुमार दुबे के द्वारा किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए श्री गोपाल तिवारी ने कहा कि महामना पंडित मदन मोहन मालवीय का राष्ट्रवाद भारत को एक विशिष्ट प्रकार का पहचान दिलाना रहा भारतीय राष्ट्रीय स्वतंत्रता आंदोलन में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय के योगदान को युगों युगों तक याद किया जाएगा। अपने विचार को आगे बढ़ते हुए उन्होंने कहा कि भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई का राष्ट्रवाद भारत को एक मजबूत निर्भर देश बनाना रहा है इसके मूल में भारत की आन बान शान के साथ दुनिया में एक अलग पहचान बने यही उनका सतत प्रयास रहा।
श्री राजीव कुमार ने महामना मदन मोहन मालवीय को महान व्यक्तित्व का धनी बताते हुए उनके द्वारा शिक्षा तथा समाज उत्थान के क्षेत्र में जो कार्य किया गया वह अविस्मरणीय है।
दूसरे वक्ता नरेंद्र भूषण शुक्ला ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई जैसा प्रखर वक्ता सफल राजनेता साहित्यकार तथा समन्वयवादी विचारधारा का पोषक व्यक्ति युगों के बाद अटल जी जैसा पैदा होता है। अन्य वक्ताओं में अनिल कुमार चतुर्वेदी, चंद्रशेखर जोशी,संजीव कुमार इत्यादि ने अपने विचार व्यक्त किया।
दूसरे सत्र में काव्य पाठ का कार्यक्रम प्रारंभ हुआ ।अपनी कविता की प्रस्तुत करते हुए गोपाल तिवारी ने कुछ इस प्रकार प्रस्तुत किया
ए आशु कविता बरिसाव
भीजे हिरदय कथकरेज के
छंद नीर ढ र काव।
वरिष्ठ कवि माहिर मिर्जापुर ने अपनी कविता कुछ इस अंदाज में पेश किया
मेरी कल्पना बिखर गई।
मेरी जिंदगी ठहर गई।
जाने माने गजल का बहर बनारसी ने अपनी तका को कुछ इस अंदाज में बयां किया
ग में औलाद में मां रो रही है।
जो बेटा खोके आंखें खो रही है।
रविंद्र मिश्रा ने अपनी कविता इस प्रकार पेश किया
तू जो चाहे मिल जाएगा आज नहीं तो कल।
डॉ बृजेंद्र शुक्ला ने अपनी कविता लोगों के सामने इस अंदाज में सुनाया
आइए हम सब मिल अनुबंध करें।
सो मनसय से वय मनसय की खाई भरे।।
काव्य गोष्ठी का संचालन कर रहे हैं रमाकांत पांडेय ने अपनी कविता सुना कर लोगों का मन मोह लिया
स्वर्ग से सुंदर गांव हमारा प्यारा लगता है।
खेत कियारी बाग बगीचा प्यारा लगता है।
इसका भी गोष्ठी में प्रिया गुप्ता विजय लक्ष्मी पटेल सचिन मिश्रा इत्यादि ने भी काव्य पाठ किया।
इस आयोजन में युवा कवि पानी पंकज पांडेय को,उनकी रचना बाल रामायण को मध्य प्रदेश साहित्य अकादमी की और से सम्मानित किए जाने के उपलक्ष में पानी पंकज पांडेय का सम्मान किया गया। इस अवसर पर उन्होंने बाल रामायण के कई प्रसंगों का काव्य पाठ किया।
इस कार्यक्रम का संचालन डॉ मानिक चंद पांडेय तथा धन्यवाद ज्ञापन सोन संगम के अध्यक्ष डी के सारस्वत,अपर महाप्रबंधक एफ एम, एनटीपीसी शक्तिनगर ने किया। इस कार्यक्रम में विमल शर्मा वेद प्रकाश मिश्रा गुलाब सिंह बद्री प्रसाद डॉ छोटेलाल पप्पू चाय, उपेंद्र धर्मेंद्र नीरज जायसवाल मुकेश सुनील अवधेश घनश्याम वीरभद्र पटेल ,रविकांत, अम्बरीष सीताराम अंकित पवन मनोरमा रीता शांति सौम्या वर्षा शिवांगी, इत्यादि उपस्थित रहे। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम समाप्त हुआ।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
सोनभद्र में दर्दनाक घटना 12 वर्षीय बालक की गला रेतकर हत्या अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरी बाइक, दो युवक घायल, जिला अस्पताल रेफर अनियंत्रित होकर बाइक पेड़ से टकराई, दो किशोर गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर म्योरपुर में किसानों की बैठक, जैविक पोषण वाटिका के लिए बीज वितरित सोनभद्र में पाक कला प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, मुनिया ने हासिल किया पहला स्थान विवाहिता ने महुआ के पेड़ से फांसी लगाकर किया आत्महत्या अज्ञात कारणों से दुकान के सामने खड़ी कार मे लगा आग शक्तिनगर पुलिस के सहयोग से आग बुझाया गया दुद्धी नगर में दो स्थानों पर अदा की गई अलविदा जुमा की नमाज राजस्व टीम ने अवैध बालू लदा ट्रैक्टर पकड़कर पुलिस को सौंपा कोन अस्पताल में स्पेशलिस्ट डॉक्टर की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान, पदयात्रा भी निकाली
Download App