सोनभद्र

सड़क दुर्घटना में सीआईएसएफ जवान की मौत कैम्पस में पसरा मातम

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता) स्थानीय थाना क्षेत्र के एनटीपीसी परियोजना परिसर स्थित सीआईएसएफ कालोनी के पास एक अनियंत्रित कार ने मोटरसाइकिल सवार सीआईएसएफ युवा जवान को टक्कर मार दी जिसमे मोटरसाइकिल चालक जवान गम्भीर रूप से घायल हो गया चीखपुकार पर पहुँचे अन्य साथी जवानों ने एम्बुलेंस से परियोजना के धन्वन्तरि हॉस्पिटल पहुँचाया जहाँ इलाज के दौरान घायल जवान की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार संतोष कुमार यादव पुत्र स्व.श्याम लाल यादव उम्र 38 सीआईएसएफ कालोनी ए-65 निवासी बुधवार को दोपहर बाद बीजपुर बाजार से अपने आवासीय कालोनी की तरफ जा रहे थे कि कैम्पस कालोनी से लगभग कुछ मीटर पहले पीछे आ रही एक कार ने टक्कर मार दी जिसमे संतोष यादव गम्भीर रूप से घायल हो गए। सीआईएसएफ जवानों की मदद से घायल संतोष को एनटीपीसी धन्वंतरि चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहाँ इलाज के दौरान शाम को उनकी मौत हो गई युवा जवान के मौत की खबर फैलते ही सीआईएसएफ कालोनी सहित आवासीय परिसर में मातम पसर गया। प्रभारी निरीक्षक थाना बीजपुर अखिलेश मिश्रा ने बताया कि सीआईएसएफ जवान की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई हैं कार को पकड़ कर थाने में खड़ा करा दिया गया हैं और शव को कब्जे में लेकर चिकित्सालय के मोर्चरी में रखवा दिया गया है मृत जवान के घर सूचना भेजी गई है परिजनों के आने पर कल पोस्टमार्टम के लिए दुद्धि सीएचसी शव भेजा जाएगा।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
हरतालिका तीज महोत्सव में महिलाओं ने बिखेरी प्रतिभा, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां स्कूली वाहनों पर चला चेकिंग अभियान, 26 का चालान, आठ वाहन बंद खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वृद्ध का शव, पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज एडिशनल एसपी अनिल कुमार का तबादला मेविस टाक बनी सोनभद्र की नई एडिशनल एसपी हिन्दी पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत हिन्दी श्रुतलेख प्रतियोगिता का आयोजन नगर पंचायत ओबरा में 22 करोड़ की लागत से बनेगा 6.7 एमएलडी एसटीपी,भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ नाला डायवर... सूर्य मंदिर के बगल में यात्री सेड का किया भूमि पूजन हिन्दी पखवाड़ा के अंतर्गत निबंध प्रतियोगिता का हुआ आयोजन सलखन माइनर में स्नान करने गए 16 वर्षीय युवक की डूबने से मौत शादी का झासा दे शारीरिक सम्बंध बनाने के आरोपी को जयशंकर राय ने भेजा सलाखो के पीछे
Download App