सोनभद्र

अंडर 12 इंडिया ट्रॉफी क्रिकेट श्रृंखला का शुभारम्भ कर सीओ अमित कुमार के बोल खेलों के माध्यम से ही प्रतिभाएं सामने आती है

सोनभद्र अंडर 12 इंडिया ट्रॉफी क्रिकेट श्रृंखला का शुभारम्भ कर सीओ अमित कुमार के बोल खेलों के माध्यम से ही प्रतिभाएं सामने आती है।

इस अवसर पर पिपरी क्षेत्राधिकारी अमित कुमार ने संबोधित करते हुए कहा कि गांवों में प्रतिभाएं जन्म लेती है। खेलों के माध्यम से ही प्रतिभाएं सामने आती है। खेलों को खेल की भावना से खेलना चाहिए। खेलों से तन मन स्वस्थ रहता है तथा खेल जीवन का अभिन्न अंग हैं। आज के दौर में खेल जीवन के लिए जरूरी है। बिना खेल का जीवन जीने का कोई महत्व नहीं होता हैं। आज के भागती दौड़ती जिंदगी में हम सब को अन्य कार्यो की तरह खेलकूद भी जरूरी है। अगर इसी तरह से अनपरा में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन होता रहता है तो क्षेत्र में छुपे प्रतिभा निश्चित तौर पे निकलेंगे और ऐसे आयोजन होने से समाज में छिपी प्रतिभा को बाहर निकलकर अपनी प्रतिभा को दिखाने का मौका मिलता है।

अंडर 12 इंडिया ट्रॉफी चतुष्कोणीय क्रिकेट श्रृंखला का उद्घाटन डॉ.अम्बेडकर विद्यालय मैदान, अनपरा कॉलोनी में पिपरी क्षेत्राधिकारी अमित कुमार, अधीक्षण अभियंता इं.महेंद्र सिंह, इं.डीके विकल, ज्ञानेंद्र पटेल द्वारा किया गया । पहले दिन वाराणसी ने मिर्जापुर को 42 रनों से हराया, वाराणसी ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 184 रन बनाये जिसमे यश ने 59 नाबाद, अंश ने 43 नाबाद बनाया, मिर्जापुर की ओर से दीपक ने 3 विकेट लिए जवाब में मिर्जापुर 19.2 ओवरों में 142 रनों पर सिमट गई सैफ ने 42 रन बनाए वाराणसी के तरफ से हिमांशु ने 4 विकेट लिए, मैन ऑफ द मैच कप्तान यश को दिया गया दूसरे मैच में रोमांचक मुकाबले में सोनभद्र ने भदोही को 9 विकेट से हराया जिसमे भदोही ने 12 ओवर में 7 विकेट पर 101 रन बनाए जिसमें अभय गुप्ता ने 44 रन बनाए, हर्षवर्धन, राजवीर ने 2 विकेट लिए जवाब में सोनभद्र ने 11.4 ओवरों में 1 विकेट पर 104 रन बना लिए मैन ऑफ द मैच सोनभद्र के कप्तान देवांश सिंह को दिया गया । मैच से पूर्व 26/11 में शहीद हुए लोगों को बाएं हाथ पर काली पट्टी बांध के श्रद्धांजलि अर्पित किया गया । इस मौके पर मानवेंद्र, अमित गुप्ता, हेमंत उपाध्याय,अम्पायर अमित, अरबाज उपस्थित रहे। इस प्रतियोगिता में कुल 4 टीमें वाराणसी, मिर्जापुर, भदोही, सोनभद्र प्रतिभाग कर रहीं है सभी टीमें 3 लीग मैच खेलेंगी । 29 नवम्बर को फाइनल खेला जायेगा।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
हरतालिका तीज महोत्सव में महिलाओं ने बिखेरी प्रतिभा, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां स्कूली वाहनों पर चला चेकिंग अभियान, 26 का चालान, आठ वाहन बंद खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वृद्ध का शव, पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज एडिशनल एसपी अनिल कुमार का तबादला मेविस टाक बनी सोनभद्र की नई एडिशनल एसपी हिन्दी पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत हिन्दी श्रुतलेख प्रतियोगिता का आयोजन नगर पंचायत ओबरा में 22 करोड़ की लागत से बनेगा 6.7 एमएलडी एसटीपी,भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ नाला डायवर... सूर्य मंदिर के बगल में यात्री सेड का किया भूमि पूजन हिन्दी पखवाड़ा के अंतर्गत निबंध प्रतियोगिता का हुआ आयोजन सलखन माइनर में स्नान करने गए 16 वर्षीय युवक की डूबने से मौत शादी का झासा दे शारीरिक सम्बंध बनाने के आरोपी को जयशंकर राय ने भेजा सलाखो के पीछे
Download App