सोनभद्र

सोनभद्र पुलिस ने यूट्यूब से सीखकर नकली नोट छापने का मशीन सहित नकली नोट के साथ 2 आरोपी को किया गिरफ्तार

सोनभद्र सोनभद्र पुलिस ने यूट्यूब से सीखकर नकली नोट छापने का मशीन सहित नकली नोट के साथ 2 आरोपी को किया गिरफ्तार। कोन पुलिस को मिली कामयाबी, नकली नोट छापने वाले 02 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, नकली नोट छापने वाली प्रिन्टर, लैपटाप व 500 रुपये के 10 हजार नकली नोट बरामद। पुलिस अधीक्षक अशोक मीणा के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय व क्षेत्राधिकारी ओबरा के पर्यवेक्षण तथा कुशल नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान एवं जनपद में त्यौहार दृष्टिगत कानून एवं शान्ति व्यवस्था स्थापित करने के क्रम में दिनांक-07.11.2024 की रात्रि में करीब 22.00 थाना कोन पुलिस द्वारा छठ पूजा शान्ति व्यवस्था ड्यूटी में ग्राम रामगढ़ स्थित इण्डियन बैंक के पास मौजूद था कि मुखबिर द्वारा सूचना दी कि थाना क्षेत्र में जाली नोट के धंधा करने वाले गिरोह काफी सक्रिय होकर धड़ल्ले से जाली नोट मार्केट में चला रहे है जो अभी-अभी बिना नम्बर की अल्टो कार से 02 लोग तेलगुड़वा के तरफ जा रहे है । इस सूचना पर पुलिस टीम द्वारा पीछा किया गया तो अल्टो कार में सवार 02 व्यक्तियों ने रामगढ़ मार्केट में एक दुकान पर सामान लेने के लिए रुके तभी पुलिस टीम ने 02 व्यक्तियों को पकड़ लिया । पकड़े गये व्यक्तियों की जामा तलाशी ली गयी तो कुल 20 अदद 500 रुपये के नकली नोटों के 10,000 रुपये पर एक ही सीरियल नम्बर 6AQ 938124 Reserve bank of india लिखा हुआ पाया गया तथा कार की डिग्गी से नोट छापने वाली प्रिन्टर, लैपटाप व 10 रुपये की 27 अदद स्टाम्प बरामद किया गया । उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना कोन पर मुकदमा अपराध संख्या 127/2024 धारा 178, 179, 180, 181 बीएनएस का अभियोग पंजीकृत कर चालान कर दिया है। आरोपी से पूछताछ करने पर बताया कि हम दोनो लोग मिलकर मिनरल वाटर का एड छापने का प्रैक्टिस करते रहते थे इसी बीच हम लोगों को यूट्यूब से देखकर नकली नोट छापने का विचार आया तो अपने लैपटाप व प्रिन्टर की मदद से 500-500 रुपये का असली नोटों को स्कैन करके स्टाम्प पेपर पर नकली नोट 500-500 रुपये के छाप कर मार्केटों में चलाने लगे अब तक कुल 30 हजार रुपये मार्केट में चला चुके है।

गिरफ्तार आरोपी का विवरण
1.प्रमोद मिश्रा पुत्र प्रभुनारायण मिश्रा निवासी वार्ड-04 चुर्क बाजार, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 40 वर्ष ।
2.सतीश राय पुत्र परमहंस राय निवासी नौगरहा, पचौरा, थाना कोतवाली चुनार, जनपद मीरजापुर उम्र लगभग 27 वर्ष ।

बरामदगी का विवरण
1.500 रुपये के नकली नोट कुल 10 हजार रुपया बरामद ।
2.एक अदद लैपटाप ।
3.एक अदद प्रिन्टर ।
4.27 अदद 10 रुपये का सादा स्टाम्प पेपर ।
5.बिना नम्बर प्लेट की एक अदद अल्टो कार ।

गिरफ्तार करने वाली टीम
1.प्रभारी निरीक्षक श्री गोपाल जी गुप्ता, थाना कोन, जनपद सोनभद्र ।
2.उ0नि0 धर्मदेव यादव, थाना कोन, जनपद सोनभद्र ।
3.हे0का0 मुकेश भारती, हे0का0चा0 मुकेश कुमार का0 रुपेश कुमार, का0 दीपक कुमार, थाना कोन, जनपद सोनभद्र ।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
भारतीय जनता पार्टी अनपरा मण्डल अध्य्क्ष प्रमोद शुक्ला के नेतृत्व मे प्राशिक्षण वर्ग का हुआ आयोजन सतबहनी गांव में चलाया गया टीवी पर जागरूकता कार्यक्रम नई बस्ती के जलभराव पर विधायक भूपेश चौबे सख्त अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश रामगढ़ में 12 वर्षीय आर्यन गुप्ता हत्याकांड कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने परिजनों से मिलकर जताई संवेदना ... पटवध बसुहारी मार्ग का जल्द हो निर्माण संदीप मिश्रा हाथीनाला मे वृक्षारोपण कर नागेश सिंह के बोल पौधों से संतुलित रहता है वातावरण चिल्काटाड ग्राम प्रधान कार्यालय पर मनाई गई कांशीराम जयंती धनौरा के रजत राज जायसवाल यूपी ग्रामीण बैंक में हुआ चयन, खुशी का माहौल युवा अग्रहरि समाज का होली मिलन समारोह कार्यक्रम सम्पन्न झरिया नाला के पास से 10 गोवंश के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
Download App