सोनभद्र

डायल 112 द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को किया गया जागरूक

बीजपुर ( रामजियावन गुप्ता ) थाना क्षेत्र के श्री राम चौक पर मंगलवार को डायल 112 के सहयोग से कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से एक्सीडेंट होने, साइबर फ्रॉड का शिकार होने, आग लगने, प्राकृतिक आपदा, महिलाओं से छेड़छाड़, घरेलू हिंसा सहित अन्य आवश्यकताओं पर यूपी 112 की मदद लेने का संदेश दिया ।
लखनऊ से आये परिंदे स्ट्रीट प्ले संस्था के कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बताया कि दिन हो या रात डायल 112 हमेशा आपके साथ है कोई हादसा हो जाए, एंबुलेंस नहीं आ रही है तो आप 112 की मदद ले सकते हैं महिला उत्पीड़न हो, आग लगने की सूचना या दुर्घटना की सूचना हो या फिर कहीं लड़ाई झगड़ा हो या चोरी, चेन स्नेचिंग सहित किसी भी प्रकार की आपराधिक घटना हो आप तुरंत 112 डायल कर सकते हैं । डायल करने के कुछ ही मिनट में आपको पुलिस सहायता प्राप्त होगी । साइबर फ्रॉड के बारे में नाटक के माध्यम से बताया गया कि किसी के बहकावे में आकर अपना ओटीपी या पासवर्ड शेयर कभी मत करिए, फ्रॉड करने वाला व्यक्ति आपके बारे में पूरी जानकारी रखता है वह आपको गुमराह करके आपका भरोसा जीत लेता है जिससे आप लालच में आकर ओटीपी दे देते हैं व ठगे जाते हैं । इसके पश्चात घरेलू हिंसा वह महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के प्रति आमजन को जागरुक कर उसे रोकने की अपील की गई तथा डायल 112 की मदद का संदेश दिया गया ।

इस बाबत उपस्थित पुलिस कर्मियों ने बताया कि डायल 112 व पुलिस के प्रति लोगों में विश्वास की भावना जागृत करने हेतु यह आयोजन किया गया है जिससे आमजन को पूर्ण रूप से सुरक्षा एवं संरक्षण का एहसास दिलाया जा सके ।।
इस दौरान डायल 112 के मुख्य आरक्षी राम नारायण, चालक सह आरक्षी भानु प्रताप सिंह, आरक्षी प्रवीण यादव आरक्षी आशीष पाल सहित सैकड़ों की संख्या में दर्शक मौजूद रहे ।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन खंड विकास अधिकारी नगवां को ज्ञापन देते हुए समूह सखियों ने दिया ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन सेवा संकल्प पखवाड़ा के अंतर्गत वरिष्ठ साहित्यकार डा अर्जुन दास केसरी जी का सम्मान रामलीला मंचन को लेकर जुटे ग्रामीण, मोनू जायसवाल बने अध्यक्ष डीएलएड परीक्षाएं तीन केंद्रों पर शुरू, प्राचार्य रिद्धि पांडेय ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण मां दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने अरविंद जायसवाल हरनाकछार में दुर्गा पूजा समिति का गठन तबादला एक्सप्रेस पटरी पर सोनभद्र मे दर्जनो पुलिसकर्मी हुये इधर से उधर
Download App