सोनभद्र

पिकअप के धक्के से दो युवक घायल एक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

वैनी/सोनभद्र ( राजन गुप्ता) रायपुर थाना क्षेत्र के वैनी खलियारी मार्ग पर पिकअप के धक्के से घायल एक बाइक सवार की जिला अस्पताल में मौत हो गयी जबकि दूसरे घायल का इलाज चल रहा है ।

जानकारी के अनुसार आज रायपुर थाना क्षेत्र के वैनी-खलियारी मार्ग पर डोरियां मोड़ के पास दो बाइक सवार कमलेश पुत्र राममनोहर व बृजमोहन पुत्र शिवगनेश उम्र 32 वर्ष दोनों निवासी रईयां, थाना रायपुर ने डीजल लेने के लिए वैनी की ओर जा रहे थे कि वैनी के तरफ़ से जा रही तेज रफ़्तार पिकअप ने बाइक में सामने से जोरदार टक्कर मार दिया । जिससे दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी । घटना के बाद पिकअप सवार मौका देखकर फरार हो गया । दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वैनी लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर अवस्था को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया । वहां से कमलेश को लेकर ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए ले लिए निकले ही थे कि जिला अस्पताल गेट पर कमलेश ने दम तोड़ दिया । मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने मुवावजे को लेकर हंगामा किया और आरोपी ड्राइवर के गिरफ्तारी की मांग की ।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
चचेरे भाई पर जानलेवा हमला करने की आरोपी को अनपरा पुलिस ने किया गिरफ्तार एनसीएल के सहयोग से शक्तिनगर पुलिस ने भारी मात्रा मे चोरी के डीजल के साथ 3 आरोपी को किया गिरफ्तार सीएम योगी से जिलाधिकारी चर्चित गौड़ व पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने की भेंट कजरहट माइंस बंद होने से अल्ट्राटेक श्रमिको में रोजगार को लेकर बढ़ी चिंता स्वास्थ्य शिविर मे मरीजो का जाच व हुआ उपचार मछली मारने गए अधेड़ का रिहंद जलाशय में मिला शव सोनभद्र में पहली बार रोबोटिक तकनीक से नी रिप्लेसमेंट, 62 वर्षीय मरीज का सफल आपरेशन सामाजिक कार्यकर्ता स्व. लल्लू दूबे को राज्यमंत्री संजीव गोड़ ने दी शोकांजलि गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन द्वारा सफल रक्तदान शिविर का आयोजन सोनभद्र में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के जयघोष से गूंजा शहर
Download App