सोनभद्र

साहब राख ही तो है बंधे से उठा कर सड़क किनारे फेंक दिया तो कौन सा गुनाह किया

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता) प्रत्येक वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर हाथ उठा कर शपथ लिया जाता है और जीवजंतुओं सहित मानव के लिए सुद्ध हवा पानी पेड़ पौधे लगाने के नाम पर करोड़ों रुपए सरकारी धन खर्च किए जाते हैं लेकिन हकीकत को जमीन पर उतारना बहुत कठिन है।थर्मल पावर प्रोजेक्ट से निकल रही कोयला आधारित राख बंधा से निस्तारण अति आवश्यक है वर्ना प्लांट बन्द हो जाएगा और देश की आधी आबादी अंधकार में डूब जाएगी।लेकिन इसका मतलब यह भी नही है कि राख बंधे से राख हटाओ और कहीं पर भी फेंक दो।शुक्रवार शाम एनटीपीसी रिहंद राखी बंधे से राख लोड कर आया एक हाइवा नेमना नकटू जंगल के बीच सड़क किनारे दो जगह भारी मात्रा में राख गिरा कर फरार हो गया।कुछ लोगों ने जब ड्राइवर से सवाल किया तो कहा राख ही तो है साहब हम कहीं फेंकते यही फेंक दिया तो कौन सा गुनाह कर दिया।बताते चले कि रेणुकोट बीजपुर सड़क मार्ग के जंगल क्षेत्र नकटू,नेमना,चेतवा,जरहा सहित तमाम स्थानों पर खुलेआम गिराई गयी राख की ढेर बरसात के पानी से बह कर नदी नालों के माध्यम से रिहंद जलाशय तक पहुँच रही है जिसके कारण जलाशय का पानी दूषित हो रहा है यही राख धूप होने पर पहिये से उड़ कर जंगल के पेड़ पौधों फसल सहित हवा में जहर के कण घुल कर इंशानी जिंदगी के लिए मुशीबत बनी हुई है।लोगों ने एनटीपीसी राख प्रबन्धन को सुझाव दिया कि यदि राख जहाँ तहां ही गिराना है तो उसपर मिट्टी डाल कर ढक दिया जाय जिसके कारण यह राख आमजन के लिए मुसीबत का सबब न बन सके।जानकारी के लिए राख प्रबन्धन के डीजीएम को फोन किया गया लेकिन उनका फोन नही उठा जिसके कारण उनका पक्ष नही मिल पाया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
माँ वैष्णो माडर्न पब्लिक स्कूल में देशभक्ति के रंग में रंगा 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह बच्चों से भरा प्राइवेट स्कूल का वाहन तालाब में पलटा, आधा दर्जन से अधिक मासूम घायल गैर इरादतन हत्या के मामले में वांछित आरोपी 10 घंटे में गिरफ्तार कीचड़ युक्त मिट्टी रोड को बनवाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन 🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं -— जय मंगल उरेती 🇮🇳 स्वतन्त्रता दिवस की ढेर सारी शुभकामनाये- बृज किशोर गुप्ता (व्यापार मंडल अध्यक्ष) स्वतंत्रता दिवस की ढेर सारी शुभकामनाये- राकेश त्रिपाठी (अंबिका मोटर्स) 🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं -अनामिका गुप्ता 🇮🇳 डीसी लेविस मेमोरियल स्कूल के तरफ से स्वतंत्रता दिवस की ढेर सारी शुभकामनाये हर्ष उल्लास के साथ 80वें स्वतंत्रता दिवस मनाया गया
Download App