सोनभद्र

तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक को मारी टक्कर,पिता पुत्र गंभीर पत्नी घायल

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता) रेणुकोट बीजपुर सड़क मार्ग पर थाना क्षेत्र अंतर्गत जरहा गाँव के पास राख लोड करने एनटीपीसी रिहन्द के राख बंधे पर आ रही एक हाइवा ने मोटर साइकिल सवार पिता पुत्र और पत्नी को जोरदार टक्कर मार कर मौके से फरार हो गया।जानकारी के अनुसार रामप्रकाश पुत्र छोटेलाल उम्र 40 पत्नी साधना उम्र 35 बेटा नितेश उम्र 6 सभी निवासी ग्राम नेमना थाना बीजपुर शुक्रवार को बेटे का दवा इलाज कराने म्योरपुर सीएचसी बाइक से जा रहे थे इसी बीच विपरीत दिशा से आ रही बेलगाम हाइवा ने जोरदार टक्कर मार कर फरार हो गया।मौके पर चीख पुकार मच गयी सूचना पर पहुँची पुलिस ने तीनों घायल को एनटीपीसी रिहंद के धन्वन्तरि हॉस्पिटल में भर्ती कराया जहां प्रथम उपचार के बाद डॉक्टरों ने रामप्रकाश और नितेश की गम्भीर स्थित को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए अन्यत्र रेफर कर दिया वही साधना का इलाज जारी है।बताया गया कि पिता का एक पैर हाथ और जबड़े टूट गए हैं तो उसके पुत्र नितेश का एक पैर कट गया है दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है।उपनिरीक्षक थाना बीजपुर ने बताया कि हाइवा और चालक को पकड़ कर पुलिस हिरासत में रखा गया है तहरीर पड़ने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। गौतलब हो कि 25 किलोमीटर खराब सड़क के कारण राख परिवहन में लगे हाइवा से आयेदिन सड़क हादसा हो रहा है अब तक दो दर्जनों इन्शान की मौत हो चुकी है तो इतने ही पशु सड़क दुर्घटना में जान गवा चुके हैं फिर भी प्रशासन बड़ी घटना के लिए इंतजार में बैठा है। ग्रामीणों ने आक्रोश ब्यक्त करते हुए कहा कि जल्द ही रणनीति बना कर राख परिवहन के खिलाफ एक बड़े आंदोलन की रूप रेखा बनाई जाएगी साथ मे सड़क का मुद्दा भी उठाया जाएगा और कहा कि ऐसे तो लोग अकाल मौत के मुँह में कब तक जाते रहेगें अब बड़े आंदोलन की जरुरत है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
पांच दिवसीय रात्रि कालीन क्रिकेट सीजन-2 कल से जर्जर सड़क निर्माण कार्य को लेकर चेतावनी सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी ने किया जनसुनवाई दुद्धी को जिला बनाओ को लेकर विरोध प्रदर्शन आवास की पात्रता सूचि देखने उमड़ी ग्रामीणों की भीड़ 723 किलोमीटर की साइकिल यात्रा कर अयोध्या पहुंचे म्योरपुर के युवा, एआई इंजीनियर संतोष गुप्ता ने पेश क... विश्व योग दिवस पर म्योरपुर ब्लॉक की सभी ग्राम पंचायतों में लगेंगे योग शिविर, तैयारियां तेज आकाशीय बिजली के चपेट में आने से तीन महिलाएं गंभीर गोबर-गोमूत्र से तैयार जैविक उत्पादों की जानकारी, एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन ने किसानों को किया जागरूक किसी भी दशा में अस्त्र शस्त्र का नही होगा प्रदर्शन-एसडीएम दुद्धी
Download App