सोनभद्र

सैकडो कावड़ियों का जत्था बोलबम के लिए निजी बस से रवाना

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता)गुरुवार शाम सैकड़ो कावरियों का जत्था बाबा बैद्यनाथ धाम देवघर झारखंड के लिए बस द्वारा रवाना हुआ।इस के पूर्व बेड़िया हनुमान मंदिर दूधईया माता मंदिर में मत्था टेककर जलाभिषेक करने के लिए धार्मिक यात्रा का आरंभ किया।कावरिया बम सुल्तानगंज से जल उठा कर बाबा वैद्यनाथ धाम 115 किलोमीटर पैदल यात्रा कर बाबा को जलाभिषेक करेगें।भोलेनाथ के भक्त सावन महीने में बाबा बैद्यनाथ को जल अर्पित कर बाबा बासुकी नाथ को जल चढायेगें।यात्रा के दौरान बोल बम बोल बम के जयकारों घड़ी घण्टा शंख की आवाज से समूचे इलाके का माहौल भक्तिमय हो गया।कावड़िया बम की बिदाई के लिए अपने अपने घरों से लोग मंदिर तक पहुँच कर सभी की बिदाई कर सभी के मंगलमय यात्रा की कामना की। प्रमुख कांवरिया जत्थे में आनंद गुप्ता बब्बन ठाकुर संदीप उपाध्याय बलराम विश्वकर्मा चंदन कुमार गुप्ता सहित सैकड़ो कांवरिया महिला पुरुष बम बाबा धाम को जलाभिषेक करने के लिए बीजपुर से रवाना हुए।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
बिछियारी नदी में नहाने गया बालक और बचाने गया अधेड़ पानी मे बहे सब्जी लदी पिकअप पलटी, खूंटे से बंधी गाय की मौत बारिश के चलते सोनभद्र में कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल 19 अगस्त को बंद बीजपुर पुलिस ने टूटी पुलिया के पास कराया बैरिकेटिंग और लगाए चेतावनी बोर्ड नागपंचमी पर म्योरपुर में सजी कुश्ती की महफिल, बारिश में भी डटे रहे हजारों दर्शक झमाझम बारिश के बीच नागपंचमी पर दुद्धी अखाड़े में पहलवानों ने दिखायेे दमखम एनटीपीसी आवासीय परिसर में बाढ़ जैसे हालात सोनभद्र पुलिस ने अनपरा, डाला, चोपन के तस्कर 2.5 करोड़ के हेरोइन के साथ किया गिरफ्तार आफत बनकर वर्षा पानी,दर्जनो पुलिया टूटी,बच्चों को स्कूल जाने में हुई परेशानी माँ वैष्णो माडर्न पब्लिक स्कूल में देशभक्ति के रंग में रंगा 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह
Download App