सोनभद्र

तीन दिनो से बिजली आपूर्ति ध्वस्त गाँवों में 18 घण्टा आपूर्ति बना मजाक

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता) तीन दिन से बिजली बितरण निगम के कर्मचारी केवल फाल्ट का रोना रो रहे हैं। कभी 33 तो कभी 11 कभी एलटी लाइन में फाल्ट के कारण 18 घण्टा बिजली आपूर्ति मजाक बन कर रह गया है महज दो चार घण्टा बिजली आपूर्ति से ग्रामीणों को सन्तोष करना पड़ रहा है। बताया जाता है कि नधिरा उपकेंद्र पर लाइनमैन का अभाव है यहाँ तैनात जेई लोकनाथ सपकोटा निलंबित चल रहे हैं उनकी जगह चार्ज लेने वाले जेई महेश कुमार को कुंडाडीह सबस्टेशन भेज कर बभनी बीजपुर सबस्टेशन पर चार्ज वाले जेई बिहारी लाल को नधिरा का इंचार्ज बना दिया गया है।एसडीओ राहुल सुंदरम का स्थानांतरण हुआ है तो उनकी जगह पर भी कोई एसडीओ नही आये हैं।यही हाल रहा तो बिजली आपूर्ति दिन प्रति दिन और बर्वाद होगा कर्मचारी सड़ियल उपकरण का रोना रो रहे हैं।दिन रात मिला कर 10 से 12 बार फाल्ट के कारण बिजली कब आएगी या कब चली जायेगी बितरण निगम के आलाधिकारी भी बताने में असमर्थ हैं।जेई बिहारी लाल ने बताया कि 33 बन्द है बीजपुर और नधिरा सबस्टेशन फाल्ट में है। फाल्ट ठीक कराया जा रहा है।वही बिजली की कटौती और ट्रिपिंग से लोगों में आक्रोश ब्याप्त है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
शोकाकुल परिवारों से मिले समाज कल्याण राज्य मंत्री, व्यक्त की संवेदना 23 अगस्त को होगी आदिवासी महासभा की बैठक, अधिकारों और समस्याओं पर होगा मंथन गौवंश तस्करी से अर्जित अवैध संपत्ति पर चला विजय चौरसिया का डंडा 3.12 लाख का संपत्ति किया कुर्क कनहर बांध का जलस्तर 263.100 मीटर, 14 फाटक से निकल रहा पानी इन्हरव्हिल क्लब ने बड़े उत्साह से मनाई हरियाली तीज साहगोड़ा में कुएं में गिरने की किसान की हुई मौत परिवार में मातम मोखना पुलिया पर लोक निर्माण विभाग ने सीमेंट के पाइप लगाकर कराया आवागमन चालू बिछियारी नदी में बहे दो लोगो का नही चला पता पंडित ओमप्रकाश तिवारी के निधन से परिवार दुःखी और पूरा समाज मौन हो गया -जगदीश तिवारी रिहन्द जलाशय में उतराया मिला अज्ञात युवक का शव
Download App