सोनभद्र

लोकसभा चुनाव को लेकर बीजपुर पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों ने किया पैदल मार्च

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता) आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर स्थानीय पुलिस बल और सीआरपीएफ के जवानों संग क्षेत्र में शान्ति और कानून व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से मंगलवार को प्रभारी निरीक्षक पंकज पांडेय के नेतृत्व फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च बीजपुर थाना क्षेत्र के सिरसोती, नकटू,कोडार, धरतीडॉड, जरहा, चेतवा, बखरिहवाँ,चेतवां,पौथीपाथर, सेवकामोड ,बंकामोड़,नकटू, रजमिलान, बीजपुर बाजार,एनटीपीसी स्वागत गेट,छत्तीसगढ़ बार्डर एरिया के महुली गाँव तक पैदल मार्च कर ग्रामीण जनता एंव मतदाताओं मे शांति एंव सुरक्षा का अहसास कराया। आगामी 01 जून को होने वाले मतदान के लिए ग्रामीणों से शांति पूर्वक अपने बूथ पर निर्भीक होकर अधिक से अधिक संख्या में अपना मतदान करने की अपील की गयी। प्रभारी निरीक्षक पंकज पांडेय ने कहा कि कोई भी अराजक तत्व अथवा शरारती ब्यक्ति शराब पीकर कहीं भी शांति एंव कानून व्यवस्था को भंग करने की कोशिश करे तो तत्काल पुलिस को सूचित करें।साथ ही कहा कि किसी के प्रलोभन अथवा शराब आदि का लालच देकर वोट माँगने वालों की सूचना समय से पुलिस को दें जिससे ऐसे लोगों पर समय रहते कार्रवाई की जा सके समाज मे अराजकता लोकसभा चुनाव को लेकर बीजपुर पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों ने किया पैदल मार्च वालों को तुरंत सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।फुटमार्च में प्रभारी निरीक्षक पंकज पांडेय,निरीक्षक (क्राइम) अजय विक्रम यादव,उपनिरीक्षक सुख्खू राम सहित भारी संख्या में पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों ने थाना क्षेत्र के विभिन्न ग्रामीण इलाके चट्टी चौराहे कस्बे सहित गाँवो में पैदल फुट मार्च निकाल कर आमजन लोगों में सुरक्षा एंव शांति का अहसास कराया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
दो टोलों के 50 घरों में आज तक नहीं पहुंची बिजली, 250 से अधिक ग्रामीण अंधेरे में बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, घायल युवक की इलाज के दौरान मौत बारिश के चलते सोनभद्र में कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल 2 सितंबर को बंद एसडीएम,सीओ व थाना प्रभारी ओबरा सहित प्रशासन टीम ने ग्रामीणों से सुरक्षित स्थान पर की रहने की अपील सोन नदी का जलस्तर बढ़ने से बाड़ी गांव से मल्लहनी टोला का संपर्क मार्ग जलमग्न आवागमन बाधित बारिश के चलते सोनभद्र मे कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल 1 सितंबर को बंद पुलिया बहने से छत्तीसगढ़ जाने वाला मार्ग बाधित, ग्रामीण परेशान प्रणय प्रसून की नेक पहल गुम हुई सोने की चेन तलाश कर महिला को सकुशल सुपुर्द किया दुद्धी नगर पंचायत चेयरमैन कमलेश मोहन ने को नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा को सौपा ज्ञापन कला उत्सव मे छात्राओ ने लहराया परचम
Download App