सोनभद्र

शार्ट सर्किट से टेंट हाउस में लगी आग हजारों का सामान जलकर खाक

बीजपुर( रामजियावन गुप्ता)) थाना क्षेत्र के महरिकला गाँव में बिजली के शार्ट सर्किट से लगी आग में घर के अंदर रखा टेंट हाउस का सारा सामान और साउंड सिस्टम जलकर खाक हो गया।सूचना पर पहुंची सीआईएसएफ फायर विंग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार महरिकला ग्राम पंचायत निवासी पुरुषोत्तम गणेश विश्वकर्मा ने अपने घर में ही टेंट हाउस और साउंड सिस्टम की दुकान खोल रखा है मंगलवार की दोपहर बिजली के शॉर्ट सर्किट की वजह से उसके घर में आग लग गई आग देखते ही देखते

विकराल रूप ले लिया मौके की हालत देख लोगों के हाथ पाँव फूल गए किसी तरह आनन फानन में लोगों ने सीआईएसएफ रिहंद फायर विंग यूनिट को सूचना दी सूचना पर तत्काल घटना स्थल पर पहुंची फायर विंग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया। बताया गया कि फायर विंग की टीम पहुंचने से पहले ही टेंट हाउस और साउंड सिस्टम का सामान जलकर खाक हो गया। पीड़ित पक्ष ने बताया कि आग लगी में उसके परिवार के जीवन यापन के लिए खुली दुकान के हजारों रुपये की सामग्री जल कर खाक हुई है। पीड़ित परिवार ने तहसील प्रशासन को सूचना देकर राहत सहायता की माँग की है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार