सोनभद्र

निजी भूमि पर लीज आवंटन की आड़ में अवैध खनन एंव हो रहा परिवहन

बभनी/सोनभद्र (मु कलाम) विकास खण्ड बभनी के बरवाटोला में निजी जमीन में चल रहा खदान से अवैध खनन बोल्डर व गिट्टी का परिवहन को बढ़ावा मिल रहा है खदान से परमिट कहीं का जारी किया जा रहा है तो गाड़ी कहीं और चल रही है। हाल यह है कि बोल्डर कहीं से ले आए खदान सिर्फ परमिट बेचने में लगा है मामले के बावत खनन व वन विभाग विभाग चुप्पी साधे हुए हैं।

विकास खण्ड बभनी के बरवाटोला में गांव में लगभग 6 माह से नीजि भूमि पर लीज सरकार ने दे दिया जिसकी आड़ में अवैध परिवहन व मनमानी खनन धड़ल्ले से चल रहा है खनन व परिवहन के तार बभनी से डाला तक जुड़े है। बताया जा रहा है कि जिस जगह खदान है वहां का आंकलन कराया जाए तो अवैध खदान की पोल खुल जाएगा। बरवाटोला से जारी हो रहे कागजात पर डाला बारी के आपुर्ती के पते पर किया जा रहा है लेकिन आज तक एक भी ट्राली बोल्डर बभनी से बाहर नहीं गया।खदान से परमिट के सापेक्ष खनन नहीं हुआ और लाखों का परमिट भी बिक गया। बीजेपी मण्डल मंत्री सुधीर पान्डेय ने कहा कि इसको लेकर मुख्यमंत्री से भी शिकायत किया जाएगा। लीज की आड़ में बड़ा खेल किया जा रहा है इस खदान के संचालन में विभिन्न विभागों की जिम्मेदारी है। लेकिन सभी जिम्मेदार विभाग चुप्पी साधे हुए हैं। यू कहे कि खदान केवल परमिट बेचने के लिए खुला है ।तो गलत नही होगा। अगर खदान की जांच कराई जाएगी तो पूरा मामला खुलकर सामने आ जाएगा।

वन क्षेत्राधिकारी बभनी प्रेम प्रकाश चौबे ने बताया कि खदान निजी भूमि पर संचालित हो रहा है जिसकी जिम्मेदारी खनन विभाग की है अगर वन क्षेत्र में खनन होगा तो मैं इसे देखूंगा।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
रिंहद की बेटी ने मिस टिन डीवा टॉप 10 में आकर क्षेत्र का नाम रोशन किया अनपरा परियोजना के रामलीला मैदान मे श्रावणी मेले के उद्घाटन मे सीजीएम के बोल मेला भारतीय संस्कृति की ... उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने टीएससीटी संस्था को कैशलैस को आजीवन करने का दिया आश्वाशन तबादला एक्सप्रेस पहुचा सोनभद्र स्टेशन दर्जनो एसएचओ हुये इधर से उधर 500 ग्राम नाजायज गांजा संग एक अभियुक्त गिरफ्तार बीजपुर से कांवरियों का पहला जत्था देवघर के लिए रवाना लाभार्थियों को मिली आवास की मिली चाभी, गिनाई सरकार की योजनाएं वरिष्ठ पत्रकार रामनारायण सर्राफ का निधन, जिले में शोक की लहर जयशंकर राय का चला फरार वारंटी पे डंडा एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे मे फरार आरोपी को किया गिरफ्तार गुरु ज्ञान की पूर्णता का ही दूसरा नाम है गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सोन संगम की विचारगोष्ठी
Download App