सोनभद्र

प्रधान मुख्य वन संरक्षक को ज्ञापन सौप उठाई नदियों के सरंक्षण की मांग

सोनभद्र में खाली पड़े वन भूमि में कराया जाए पौध रोपण

अवैध कटान के आरोप में निलंबन के बाद पुनः उसी बीट में तैनाती का मुदा भी उठाया

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

पर्यावरण कार्यकर्ता और सिंगरौली प्रदूषण मुक्ति वाहिनी के वरिष्ठ सदस्य जंगत नारायण विश्वकर्मा ने शनिवार को हथिनाला वन विभाग के अतिथि गृह में प्रधान मुख्य वन संरक्षक ममता दुबे को ज्ञापन सौप कर नदियों , पहाड़ों को संरक्षित करने की मांग करते हुए कहा कि कार्यवाही केवल दिखवा भर होता है।और कनहर नदी के वन क्षेत्र वाले भाग में भी अवैध खनन होता रहा है।इसमें बघाडू,रेंज के नगवा,दुद्धी रेंज के खोखा करहिया तथा विंधमगंज रेंज के बोधा डीह में वन भूमि पर भी खनन हुआ है जिसकी जांच हो और तीनों वन क्षेत्राधिकारियो के भूमिका की भी उच्च सतरीय जांच कराई जाए।ज्ञापन में बभनी रेंज में 17 वर्षो से तैनात एक वन कर्मी के निलंबन के बाद पुनः उसी बीट में तैनाती को लेकर सवाल खड़ा किया गया।श्री विश्वकर्मा ने मांग उठाई कि सोनभद्र के बिल्ली ,मारकुंडी,कोन रेंज , जुगैल रेंज,अनपरा रेंज में हजारों एकड़ वन भूमि खाली पड़ा है उस भूमि पर पौध रोपण कराया जाए।साथ ही कहा की कास्तकारी परमिट की आड़ में जंगलों से कत्था के पेड़ो की तस्करी हर साल होती है उस पर रोक लगाया जाए।मुख्य वन संरक्षक ने आश्वासन दिया है कि वह मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच और कार्यवाही कराएंगी।

म्योरपुर/दुद्धी रेंज के हाथीनाला वन विभाग के दायवर्जन सिटी पार्क स्थित कैंटीन को आधुनिक बनाने और उसने स्थानीय उत्पाद के समान बिक्री का आदेश प्रधान मुख्य वन संरक्षक ममता दुबे ने देते हुए कहा है की महुआ के लड्डू, सारालट्टा, भी स्वाम सहायता से जुड़ी महिलाओ से बनवाकर रखा जाए। पार्क में मधु मक्खी को तत्काल हटाया जाए और डीपीआर में बदलाव कर प्राकृतिक रूप को ज्यादा महत्व दिया जाए।उन्होंने निर्देश दिया की जांगल को सुरक्षित रखा जाए।मौके पर संजीव श्रीवास्तव,डीएफओ स्वतंत्र कुमार,एसडीओ ऊषा देवी, डा भानेंद्र सिंह,रेंजर संजय श्रीवास्तव,शहजादा इमामुद्दीन,धीरेंद्र मिश्रा, रूप सिंह, राजेश सिंह, विजेंद्र सिंह सर्वेश यादव,
सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान