सोनभद्र

सोशल मीडिया के तहत विडियो काल पर अश्लील वीडियो कालिंक करके लाखों की ठगी

बीजपुर/सोनभद्र (विनोद गुप्ता) बीजपुर में वीडियो काल के जरिये दो लोगों से लाखो की ठगी का मामला सामने आया है । लोक लाज के डर के मारे दोनो भुक्तभोगियों ने अपने अपने बैंक खातों से करीब सवा तीन लाख रुपये ठगों के एकाउंट में जमा करा दिए उसके बाद भी ठगों की भूख नही मिटी तो वे और पैसों की डिमांड करने लगे। कोई और उपाय न सूझने पर थक हार कर दोनो ग्रामीण पुलिस अधीक्षक की शरण मे पहुंचे और पूरी आपबीती बतायी।
पुलिस अधीक्षक के हस्तक्षेप पर बीजपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दिया है ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बीजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि विगत 22 फरवरी को उसके मोबाइल फोन पर एक अंजान वीडियो कॉल आयी काल रिसीव करने पर सामने एक लड़की आपत्तिजनक अवस्था मे थी, फिर लड़की ने मेरी वीडियो बना लेने व शोशल मीडिया पर उक्त वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर पैसों की मांग शुरू कर दिया जिसे मैंने मना कर दिया । थोड़ी देर बाद ठगों द्वारा जाल बुन कर अपने को पुलिस अधिकारी व यू ट्यूब चैनल का अधिकारी बता कर वीडियो डिलीट करने की बात कही गई व साथ मे पैसों की मांग की गयी मै बदनामी के डर से उनकी बातों में फंसता चला गया और उनके द्वारा मांगे गए पैसे उनके एकाउंट में डालता चला गया धीरे धीरे करके मैने कुल 206500 रुपया उनके द्वारा बताए एकाउंट में जमा करा दिया
। वही डोडहर गांव के निवासी एक अन्य व्यक्ति के साथ भी इसी तरह वीडियो कॉल के जरिये विगत 22 फरवरी को 110000 ठगी की गयी।दोनो ग्रामीणों से कुल 316500 की ठगी हुयी है ।
इस बाबत निरीक्षक ( अपराध ) अशोक कुमार यादव ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है छानबीन की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार