सोनभद्र

भागवत कथा से ही समाज में आ सकती है समरसता,आचार्य श्री शम्भु शरण जी महाराज

गुरमा,सोनभद्र। (ओम प्रकाश गुप्ता )रार्बटसगंज विकास खण्ड के ग्राम चिरहुली में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन प्रयागराज से पधारे पूज्य कथा व्यास आचार्य श्री शम्भु शरण जी महाराज ने अपनी मधुर वाणी से श्रोताओं को भागवत माहात्म्य की कथा सुनाते हुए मंत्र मुग्ध कर दिया।महाराज जी ने बताया कि भागवत कथा के माध्यम से समाज को कैसे एकजुटता के सूत्र में पिरोया जा सकता है। आज के समाज की सबसे बड़ी ज़रूरत सामूहिक भोजन की है।जबसे हमारे भोजन की थाली भोजनालय से शयन कक्ष में जाने लगी तभी से सामाजिक और पारिवारिक दूरी आपसी भाईचारा समाप्त होने लगा है।आज पूरा कथा पण्डाल महाराज जी को सुनने के लिए भक्तों औरमातृशक्तिओं से खचाखच भरा हुआ था। कथा व्यास ने क्षेत्र वासियों से आपसी मतभेद को भुलाकर भगवान की पावन कथा के लिए व्यक्तिगत स्वार्थ से परे होकर कथा में सम्मिलित होने का आह्वान किया।आज की कथा में विशेष रूप से मुख्य जनार्दन देव पांडेय एवम् शकुंतला देवी के साथ पूर्व ब्लॉक प्रमुख चतरा रमाकान्त देव पांडेय,पूर्व ब्लाक प्रमुख सदर रॉबर्ट्सगंज कमलाकांत देव पांडेय,लालजी देव पांडेय,चन्द्र भूषण पांडेय, शशि भूषण देव पांडेय, संदीप देव पांडेय, राज कुमार मिश्र,सन्तोष सिंह बघनार,राकेश देव पांडेय,लाल मोहन दूबे,रवि शंकर देव पांडेय तथा क्षेत्र के कई गणमान्य भक्तजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान