सोनभद्र

जनता का साथ सावित्री का प्रयास लाया रंग हाईडील कॉलोनी के मामले में विद्युत विभाग द्वारा बनी सहमति

चोपन (गुड्डू मिश्रा)मुख्यमंत्री व विद्युत विभाग को पत्र भेजनें के बाद,एसडीओ कार्यालय में हुई बैठकसोनभद्र। जनपद सोनभद्र के आदर्श नगर पंचायत चोपन के अग्रवाल मार्केट व हाईडील कॉलोनी की जनता की काफी लम्बे समय से कोठ रूपी समस्या बनी थी नये प्रधानमंत्री आवास व मकानों में विभाग द्वारा विद्युत कनेक्शन नहीं दिया जा रहा था और लम्बे समय से बिजली का बिल ना भेजनें की वजह से लोगों का बिल बहुत ज्यादा आ गया था व कई लोगों का मीटर भी खराब पड़ा था जो बदला नहीं जा रहा था जिसका रहवासियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था इस संबंध में स्थानीय लोगों की समस्या के मद्देनजर रखते हुये महिला सुरक्षा एवं जन सेवा ट्रस्ट की अध्यक्ष सावित्री देवी ने इस जन सरोकार से जुड़े मामले में विस्तृत तरीके से प्रार्थना पत्र बना कर मुख्यमंत्री महोदय व विद्युत विभाग के अधिकारीयों को प्रेषित किया था संज्ञान में आने पर विभाग में हड़कंप मच गया था।जिसके बाद विभाग द्वारा उच्च अधिकारीयों के निर्देश में मामले में एसडीओ ओबरा आशीष शुक्ला ने एक बैठक में बुलवा कर प्रार्थना पत्र को संज्ञान में लेते हुये कहा सरकार की मंशा है किसी को सरकार की योजना से वंचित नही किया जा सकता।आज से हाईडील कॉलोनी व अग्रवाल मार्केट में सभी विद्युत आवेदन पर कनेक्शन दिया जायेगा, खराब पड़े मीटर परिवर्तित किये जायेंगे व पूर्व में बकाया बिजली बिल को किस्तों में जमा करवाया जायेगा व सरकार द्वारा ओटीएस स्कीम आने पर उसका भी पालन किया जायेगा ।इस आदेश के बाद अग्रवाल मार्केट व हाईडील कॉलोनी के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है लोगों का कहना है आज तक किसी ने इस समस्या पर आवाज नही उठाया था सावित्री देवी के इस पहल की सराहना हो रही है।मीटिंग के दौरान मौके पर कृपा शंकर पाठक , सावित्री देवी,राकेश केशरी, श्रवण कुमार व अन्य लोग मौजूद रहें।सावित्री देवी ने विद्युत विभाग के सभी अधिकारीयों का इस जन सरोकार से जुड़े मामले में सहयोग करने के लिये आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार