सोनभद्र

होली,शबे बारात के मद्देनजर पिपरी,रेणुकूट मे प्रदीप सिंह चंदेल ने फ्लैग मार्च निकाल लोगों को दिया सुरक्षा का वादा

पिपरी/सोनभद्र (जी के मदान/रामकुमार गुप्ता) होली,शबे बारात के मद्देनजर पिपरी,रेणुकूट मे प्रदीप सिंह चंदेल ने फ्लैग मार्च निकाल लोगों को दिया सुरक्षा का वादा। फ्लैग मार्च का नेतृत्व पिपरी क्षेत्राधिकारी प्रदीप सिंह चंदेल ने किया। पुलिस की बजती हुई हूटर से बाइक और वाहनो से पिपरी क्षेत्र मे और रेणुकूट क्षेत्र मे फ्लैग मार्च किया गया।

प्रदीप सिंह चंदेल ने लोगो से अपील किया कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की शांति व्यवस्था भंग नहीं हो इस बात का खास ख्याल रखा जाये। शांति भंग करने की कोशिश किया जायेगा तो वैसे तत्वों के विरुद्ध कड़ी कारवाई होगी। शांति भंग करने तथा शरारती तत्वों से हर हाल में निपटने का संदेश दिया। इस दौरान काफी संख्या में पुलिस बल मौजूद थी।

प्रदीप सिंह चंदेल ने बताया कि होली,शबे बारात पर्व शांति और सौहार्द पूर्वक मनाने को लेकर कटिबद्ध है और पुलिस शरारती व आपराधिक तत्वो पर नजर बनाये हुये है। इस अवसर पर पिपरी एसएचओ दिनेश पांडेय, रेणुकूट चौकी इंचार्ज शिव कुमार सिंह सहित तमाम पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान