सोनभद्र

बहन के घर घूमने गये भाई ने फांसी लगाकर दी जान

बभनी/सोनभद्र (मु कलाम) बभनी थाना क्षेत्र के करकच्छी गांव में शनिवार के शाम बहन के घर घूमने गये युवक ने साड़ी का फंदा बनाकर रविवार को फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया।

जानकारी के अनुसार 35 वर्षीय राजेन्द्र प्रसाद उर्फ कल्लू पुत्र बाल किसुन निवासी धनबहवा टोला बभनी अपने बहन के घर शनिवार को अपने परिवार के साथ घूमने गया था। मृतक का भांजा दूधनाथ ने बताया कि शनिवार को मामा मामी सभी लोग आये थे। रविवार को मामी बच्चों के साथ घर चली गईं और यह रुक गये।शाम को राजेन्द्र कब छत पर चढ गया किसी ने नहीं देखा।करीब छः बजे के करीब जब हम लोग खोजने लगे और छत पर गये तो यह फांसी लगा लिये थे। फांसी पर लटकते देख भांजा दूधनाथ ने आनन फानन में फांसी काट दिया लेकिन तब तक राजेन्द्र की मौत हो चुकी थी। लोगों ने हल्ला मचाया तो आस पास के लोग इकट्ठा हो गये। परिजनों ने इसकी सूचना घर वालों सहित बभनी पुलिस को दिया। सूचना मिलते ही पत्नी बच्चे सभी वहां पहुंच गए और रोना चिखना शुरू कर दिए। सूचना पर सब इंस्पेक्टर वीर बहादुर चौधरी मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवा दिया। प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान