सोनभद्र

शिक्षा का मंदिर बना अखाड़ा बच्चे बने दर्शक पुलिस मौके पर

बीजपुर/सोनभद्र (विनोद गुप्ता) कम्पोजिट विद्यालय बीजपुर पुनर्वास प्रथम गुरुवार की सुबह दो शिक्षकों के आपसी भिड़ंत में अखाड़ा बन गया। इस दौरान बच्चे मूकदर्शक बने रहे तो अन्य शिक्षक निर्णायक की भूमिका निभा रहे थे। सूचना पर मौके पहुची पुलिस ने दोनों शिक्षकों को थाने ले जाकर बैठा दिया बाद में नौकरी का हवाला देकर केस से बचने के चक्कर मे समझौता कर स्कूल वापस आ गए।जानकारी के अनुसार किसी बात को लेकर दोनों शिक्षकों में पहले बादविवाद हुआ बाद में खिंचातानी के बीच जमकर मारपीट लात घूंसा शुरू हुआ तो रूम के अंदर से लेकर बाहर तक भगदड़ मची रही लड़ रहे मास्टरों को देख स्कूल के बच्चे डर के मारे भाग खड़े हुए इसी बीच किसी ने फोन से पुलिस को घटना की जनकारी दी तो मौके पर पहुँचे एसएसआई विनोद यादव ने दोनों को पकड़ कर थाने ले गए। दोनों टीचर लोकल आस पास क्षेत्र के ही बताए जा रहे हैं और अपने सुविधा नुसार यही पोस्टिंग पा कर बराबर विवादो में बने रहना दोनों का शौक हो गया है।

शिक्षा के मंदिर में इस तरह की मारपीट की खबर आग की तरह बाजार और गाँवो में फैल गयी लोग एक दूसरे से मारपीट और भिड़ंत का कारण जानने में लगे रहे। जानकारी लेने पर कम्पोजिट विद्यालय की प्रधानाचार्य की लापरवाही और विभागीय उदासीनता को लोग जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। उधर टीचर मनोज दुबे ने कहा कुछ नही हुआ है। बीजपुर एसएचओ पंकज सिंह ने कहा प्रधाना अध्यापिका आशा मैडम को बुलाया हूँ तहरीर मिली तो केस दर्ज कर विधिक कारवाई की जाएगी। इधर बीएसए हरिबंश कुमार ने कहा घटना निंदनीय है रिपोर्ट मंगवाया हूँ जल्द दोनों टीचरों पर करवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन