सोनभद्र

संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग, बुजुर्ग की हुई जलकर मौत

दुद्धि सोनभद्र( मदन मोहन तिवारी)

दुद्धी। कोतवाली क्षेत्र के मलदेवा गांव में घर के अंदर आग लगने से एक बुजुर्ग सुशील मसीह की जलकर मौत हो गई। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि निरंजन जायसवाल ने बताया कि गांव के ही निवासी सुशील मसीह अपने घर से महज एक किमी दूर मेन सड़क पर एक टिन सेड वाला मकान किराये पर लेकर बीते दो माह से रहते थे। किराये के मकान में रहकर सिलाई का काम भी करते थे। बुधवार की सुबह ग्रामीणों ने देखा कि घर के अंदर से बाहर धुंआ निकले हुए काली राख दिखाई दे रहा है। नजदीक देखते ही ग्रामीणों ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दिया। घटना स्थल पर पुलिस पहुँच कर देखा की घर के अन्दर कमरे में एक लोहे की फोल्डिंग वाली लायलॉन की चारपाई पर सोये हुए हालात में जलकर राख हो गई है। बुजुर्ग सुशील मसीह 70 पुत्र जार्ज मसीह निवासी मलदेवा का शरीर लगभग 85 फीसदी जलकर राख हो गई है। उक्त घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस एसएसआई कुंअर सिंह, कस्बा चौकी इंचार्ज हरिकेश राम आजाद, एस आई श्याम जी सहित मय फोर्स मौजूद रही। एसएसआई कुंवर सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विधिक कार्यवाही में जुट गई है। फारेंसिक टीम को सूचित किया गया है। सभी साक्ष्य जुटाई जा रही है। तहरीर के मुताबिक कार्यवाही की जाएगी। सुशील मसीह के छोटा बेटा अनित मसीह ने बताया कि पिता जी सिलाई का काम करते थे। तीन लड़के हैं बड़ा लड़का अमित मसीह उड़ीसा, दूसरा सुमित मसीह केरल कमाने गए हुए है। तीन बहन है, ज्योति व छाया झारखंड में शादी हुई है। जबकि बरखा की शादी बिडर गांव में हुई है। घटना की सूचना सभी को दी गई है।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा को सौंपा 6 सूत्री मांग पत्र प्रणय प्रसून और जयशंकर ने इलेक्ट्रिक दुकान से चोरी का खुलासा करते हुये आरोपी को किया गिरफ्तार बीजपुर बाजार दुर्गा पूजा समिति का हुआ गठन बृज किशोर गुप्ता अध्यक्ष और रविन्द्र गुप्ता बने महामंत्री गैंगस्टर एक्ट मे फरार 25 हजार इनमिया गौ तस्कर को विजय चौरसिया ने किया गिरफ्तार मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा ।
Download App