सोनभद्र

बीजपुर-बकरिहवा मार्ग पर दो बाइकों की टक्कर दो युवक गंभीर रूप से घायल

बीजपुर (रामजियावन गुप्ता)।स्थानीय बीजपुर-बकरिहवा मार्ग पर चेतवा के समीप मंगलवार को दो मोटरसाइकिलों के बीच हुई जोरदार भिड़ंत में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों की स्थिति नाजुक बनी हुई है जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है।मिली जानकारी के अनुसार नेमना निवासी रविचन्द (32) और कृष्णा पाल (21) एक ही बाइक पर सवार होकर बीजपुर से बकरिहवा की ओर जा रहे थे।जैसे ही उनकी बाइक चेतवा के पास पहुँची अनियंत्रित होकर उन्होंने आगे चल रही एक अन्य बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से चोटिल हो गए।घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए स्थानीय पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल रिहंद चिकित्सालय भेजा।
समाचार लिखे जाने तक रविचन्द और कृष्णा पाल दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App