सोनभद्र

खेत की कंटीली तारों में फंसा सियार वन विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद किया रेस्क्यू

बीजपुर (रामजियावन गुप्ता) जरहा वन रेंज के अंतर्गत बकरिहवा के पास शुक्रवार की रात एक सियार खेत की सुरक्षा के लिए लगाई गई कंटीली तारों में बुरी तरह फंस गया।वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद सियार को सुरक्षित बाहर निकाला और जंगल में आजाद किया।
घटना शुक्रवार रात की बताई जा रही है। बकरिहवा के पास सड़क किनारे एक खेत में फसल सुरक्षा के लिए कंटीली तार की बाड़ लगाई गई थी। इसी बाड़ को पार करने की कोशिश में एक सियार उसमें फंस गया।सुबह होते ही जब राहगीरों की नजर तारों में जकड़े जानवर पर पड़ी, तो वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। भीड़ को देखकर डरा हुआ सियार आक्रामक हो गया और वहां से निकलने के लिए छटपटाने लगा।तारों से निकलने की कोशिश में उसके शरीर पर कई जगह गहरे जख्म भी हो गए।मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय राहगीरों ने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन दरोगा प्रेम शंकर पांडेय अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।सियार बुरी तरह तारों में उलझा हुआ था और काफी गुस्से में था जिससे रेस्क्यू ऑपरेशन चुनौतीपूर्ण हो गया था।वन कर्मियों ने सूझबूझ और कड़ी मशक्कत के बाद तारों को काट कर और फैलाकर सियार को सुरक्षित बाहर निकाला।
जरहा वन रेंज के रेंजर सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि खेत में लगे सुरक्षा तारों के बीच जानवर फंस गया था। सूचना मिलने पर टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे रेस्क्यू किया और सुरक्षित आजाद कर दिया है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब 1.10 करोड़ के गाजा के साथ 2 तस्कर को धर्मेंद्र सिंह और एसओजी ने किया गिरफ्तार एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक
Download App