सोनभद्र

आकाशीय बिजली के चपेट में आने से युवक की मौत

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता)थाना क्षेत्र के ग्राम सभा अनजानी में गुरुवार की रात्रि गरज चमक के साथ गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर मौत हो गई।परिजनों के जानकारी होने के बाद कोहराम मच गया।
प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मिश्र ने बताया कि भीम सिंह 28 पुत्र श्याम बिहारी सिंह निवासी अनजानी की बज्रपात से मौत हो गई इसकी सूचना परिजनों द्वारा शुक्रवार की सुबह में दी गई मौके पर जाकर शव को कब्जे में लेकर ग्राम प्रधान की मौजूदगी में पंचनामे की कार्रवाई के पश्चात पोस्टमार्टम के लिए शव को दुद्धी भेजवा दिया गया।ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि मृतक पांच भाइयों में सबसे छोटा था वह अपने कमरे में सोया था रात्रि में गुरुवार की तेज गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली के गिरने से उसकी चपेट में आने झुलस कर मौके पर मौत हो गई।परिजनों में दैवीय आपदा से हुई मौत से दुखों का पहाड़ टूट गया।इसकी सूचना राजस्व विभाग को देकर आपदा राहत कोष से सहायता दिलाए जाने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App