सोनभद्र

आज्ञात वाहन के चपेट मे आने से 3 युवको की मौत

गुरमा/सोनभद्र (ओम प्रकाश गुप्ता) चोपन थाना क्षेत्र मे दिल दहला देने वाली घटना प्रकाश मे आया है। शादी मे शामिल होने एक ही बाइक पर बैठकर जा रहे 3 युवको की सड़क हादसे मे दर्दनाक मौत हो गयी। इस घटना से परिजनो समेत आस पास गाव मे भी मातम छा गया है। घटना के बाबत बताया जा रहा है की चोपन थाना क्षेत्र के बेलछ के रहने वाला लक्ष्मण गौड़ पुत्र विश्वनाथ, छोटू गौड़ उर्फ अर्जुन पुत्र महेंद्र,चंद्रशेखर गौड़ पुत्र लल्लू समस्त निवासी बेलछ चोपन कोटा गाव मे एक शादी मे शामिल होने बाइक से जा रहे थे जैसे ही वाराणसी शक्तिनगर मार्ग पटवध पेट्रोल पंप के पहुचे की पिछे से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने जोरदार टक्कर मार दी इस हादसे मे सभी गंभीर रूप से जख्मी होकर खून से लतपट हो गये, यह हादसा देख स्थानिय लोगो की भीड़ जुट गयी तत्काल लोगो ने पुलिस के सहयोग से एंबुलेंस बुलाकर चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे भर्ती कराया जहा इलाज के दौरान तीन युवको की मौत हो गयी। घटना के बाबत प्रभारी निरीक्षक चोपन विजय कुमार चौरसिया ने बताया की पटवध पेट्रोल पंप के सामने आज्ञात अनियंत्रित तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने रोड के किनारे से जा रहे बाइक मे कड़ी टक्कर मार दी जिससे तीनो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए तत्काल स्थानीय एंव पुलिस फोर्स के सहयोग से एंबुलेंस बुलाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन मे इलाज हेतू भर्ती कराया गया जहा दौरान इलाज तीनो की दुखद मौत हो गयी।,शव को पोस्टमार्टम की कारवाई कराई जा रही है। फरार वाहन का गहनता से पता लगाया जा रहा है।वही तीनो युवको की मौत से परिजनो मे कोहराम मच गया है। बेलछ समेत आस-पास क्षेत्रो मे इस घटना से शोक की लहर दौड़ गयी है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
फेसबुक पर महिला को अश्लील प्रस्ताव भेजने वाले आरोपी का पुलिस ने किया चालान आरपीएल 2026 क्रिकेट लीग ब्लेज ब्लास्टर ने 20 रनों से जीत दर्ज कर फाइनल मे बनाई जगह मुहर्रम पर्व को लेकर कोन थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित, सौहार्द बनाए रखने की अपील म्योरपुर में तीन दिवसीय जन-कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ चेयरमैन कमलेश मोहन ने गिनाई सरकार की उपलब्धिया जहरीले पदार्थ के सेवन से महिला की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का फंदे से लटकते मिला शव पिता ने लगाया हत्या का आरोप चोपन और बीजपुर पुलिस ने 2 शातिर बाइक चोर को 8 चोरी की बाइक के साथ किया गिरफ्तार सफ़ाई कर्मचारी संघ ब्लॉक अध्यक्ष के घर लाखों की चोरी 2027 चुनाव बड़ा ऐलान 40 प्रत्याशियो की पहली सूची जारी अभिषेक शर्मा राबर्ट्सगंज से ठोकेंगे ताल
Download App