सोनभद्र

Sonbhadra News: किशोरी अपहरण का म्योरपुर पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा प्रेमी के साथ भागी थी किशोरी बरामद प्रेमी फरार

म्योरपुर/सोनभद्र (विकास अग्रहरी) किशोरी अपहरण का म्योरपुर पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा प्रेमी के साथ भागी थी किशोरी बरामद प्रेमी फरार।

म्योरपुर थाना क्षेत्र के किरबिल गांव निवासी ने म्योरपुर थाने पर तहरीर दे सूचित किया था कि मेरी पुत्री 19 वर्ष का 19 नवंबर को शाम 5 बजे अज्ञात लोगों द्वारा अपहरण कर फिरौती मांगी गई है, फिरौती न देने व पुलिस को सूचित करने पर हत्या किए जाने की धमकी दी जा रही है।

अपहरण कांड का म्योरपुर पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुये किशोरी को सकुशल बरामद करते हुये बताया कि किशोरी के मुहल्ले मे रहने वाला पंकज नाम का व्यक्ति और किशोरी एक दूसरे को जानते थे उसी के साथ किशोरी गयी थी। पीडिता के परिजनो द्वारा थाने पर सूचना दी गयी कि पीड़िता के पिता के मोबाईल पर एक वीडियों प्राप्त हुआ जिसमें लडकी के हांथ बाधे हुए थे और कह रही थी कि ये लोग जो कह रहे है इनकी बातों को मान लिजिये। अपहृता की सकुशल बरामदगी व संलिप्त आरोपी की गिरफ्तारी हेतु थाना म्योरपुर, सर्विलांस व एसओजी की टीमें लगायी गयी थी। अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया गया है। पुलिस टीम ने प्रारम्भिक पूछताछ से यह तथ्य प्रकाश में आया कि लड़की के ही मुहल्ले मे रह रहे पंकज के सम्पर्क में थी, दोनो एक दूसरे को जानते थे और लड़की अपनी मर्जी से पंकज के साथ गयी थी। घटना के सम्बन्ध में गहनता से जांच की जा रही है। पंकज रोशन पुत्र अवधेश चौधरी निवासी वार्ड नं 4 मजोहरा, मोतीहारी, पूर्वी चम्पारण, बिहार अभी भी फरार है जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास कर रही है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
हरतालिका तीज महोत्सव में महिलाओं ने बिखेरी प्रतिभा, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां स्कूली वाहनों पर चला चेकिंग अभियान, 26 का चालान, आठ वाहन बंद खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वृद्ध का शव, पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज एडिशनल एसपी अनिल कुमार का तबादला मेविस टाक बनी सोनभद्र की नई एडिशनल एसपी हिन्दी पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत हिन्दी श्रुतलेख प्रतियोगिता का आयोजन नगर पंचायत ओबरा में 22 करोड़ की लागत से बनेगा 6.7 एमएलडी एसटीपी,भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ नाला डायवर... सूर्य मंदिर के बगल में यात्री सेड का किया भूमि पूजन हिन्दी पखवाड़ा के अंतर्गत निबंध प्रतियोगिता का हुआ आयोजन सलखन माइनर में स्नान करने गए 16 वर्षीय युवक की डूबने से मौत शादी का झासा दे शारीरिक सम्बंध बनाने के आरोपी को जयशंकर राय ने भेजा सलाखो के पीछे
Download App